मनोरंजन

नाना चेतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने शेयर करदी ये फोटो, देखें स्पेशल पर्सन की फोटो

jantaserishta.com
23 Feb 2022 12:00 AM IST
नाना चेतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने शेयर करदी ये फोटो, देखें स्पेशल पर्सन की फोटो
x
पढ़े पूरी खबर

साउथ की क्वीन सामंथा इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं. पुष्पा (Pushpa) में अपने आइटम सॉन्ग 'ओ अंटावा' में जलवे दिखाने के बाद से सामंथा ने इंटरनेट पर धामल मचा दिया है. इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं. जब से सामंथा ने पति नागाचेतन्य से अलग होने का ऐलान किया है उसके बाद से तो एक्ट्रेस की हर एक्टिविटी पर नज़र आ रही हैं. सामंथा के हर सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस मानो पैनी नज़र गढ़ाए बैठे हैं और एक्ट्रेस को पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब हो रहे हैं.

नागा से अलग होने के बाद सामंथा इन दिनों खूब ट्रेवलिंग कर रही हैं और अपने फैंस के साथ लगातार फोटो शेयर कर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास शख्स के साथ फोटो शेयर ही और उसने अपनी जिंदगी का स्पेशल पर्सन बताया है और वो खास शख्स है साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस नयनतारा. सामंथा ने नयनतारा के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों सहेलियां खुश होती दिख रही हैं. फोटो में नयनतारा ने सामंथा को गले लगा रखा है और दोनों खुशी से वॉक कर रही हैं.एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी खास दोस्ती के लिए #नयनतारा. वह सोशल मीडिया पर नहीं है उन्होंने आपको प्यार भेजा है.
वैसे आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी पर्सनल लाइफ में भले ही कई उतार चढ़ाव का सामना कर रही हों, लेकिन अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर वह काफी एक्टिव हैं. हाल ही में फिल्म पुष्पा के आइटम सॉन्ग पर धमाल करने के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म के लिए चर्चाएं बटोर रही हैं जिसका नाम है शकुंतलम (Shakuntalam First Look). सामंथा ने अपना फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story