मनोरंजन

सलमान खान के बाद इस स्टार के साथ नजर आंएगी पलक तिवारी

Rounak Dey
3 Nov 2022 3:56 AM GMT
सलमान खान के बाद इस स्टार के साथ नजर आंएगी पलक तिवारी
x
जिसमें फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स दिखाई दे रहे है और लास्ट में संजय दत्त का लुक दिखाई दे रहा है, जो काफी खतरनाक लग रहा है।
Palak Tiwari in Sanjay Dutt Movie: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में पलक तिवारी सलमान खान के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म के अलावा पलक तिवारी 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' फिल्म में भी नजर आने वाली है। इसी बीच अब पलक तिवारी के हाथ बड़ी फिल्म लगी है। जिसमें वो बॉलीवुड के जाने-माने स्टार के साथ नजर आने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि पलक तिवारी की अभी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं। तो चलिए जानते है पलक तिवारी के हाथ अब कौन सी फिल्म लगी हैं।
सलमान खान के बाद इस स्टार के साथ नजर आंएगी पलक तिवारी
'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पलक तिवारी इन दिनों सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच अब पलक तिवारी के हाथ संजय दत्त की फिल्म भी लग गई हैं। पलक तिवारी संजय दत्त के साथ 'द वर्जिन ट्री' फिल्म में नजर आने वाली हैं। पलक तिवारी के बॉलीवुड करियर की ये तीसरे फिल्म है, जिसमें वो नजर आने वाली है। इस फिल्म में पलक तिवारी के साथ-साथ सनी सिंह और मौनी राय भी नजर आने वाली है। इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी पलक तिवारी ने शेयर किया है। जिसमें फिल्म से जुड़े कुछ सीन्स दिखाई दे रहे है और लास्ट में संजय दत्त का लुक दिखाई दे रहा है, जो काफी खतरनाक लग रहा है।
कब रिलीज होगी पलक तिवारी की फिल्म
पलक तिवारी की फिल्म किसी का 'भाई किसी की जान' की अभी हाल ही में रिलीज डेट बदली है। अब ये फिल्म साल 2023 की ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में पलक तिवारी और सलमान खान के अलावा शहनाज गिल और अब्दु रोजिक भी नजर आने वाले है।

Next Story