
x
भारतीय लोगों के बीच पाकिस्तानी नाटक और टर्किश शोज का काफी ज्यादा क्रेज है।ओटीटी पर इनकी डिमांड काफी ज्यादा है और लोग इसे देखना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन बीते दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी नाटक एक्टर्स गानों आदि पर बैन लगा दिया गया। अब खबर आ रही है कि टर्किश नाटकों के साथ भी ऐसी ही कुछ किया जा रहा है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष के बाद भारतीय प्लेटफॉर्म ने पाकिस्तानी शो हटाना शुरू कर दिया है। अब ओटीटी से तुर्की के नाटकों को भी हटाने की मांग की जा रही है। इसकी वजह ये है कि हाल ही के भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्की भारत के खिलाफ खड़ा था। जी5 ने पहले ही अपने तुर्की शो हटा दिए हैं और अन्य स्ट्रीमिंग ऐप भी जल्द ही ऐसा कर सकते हैं।
यह निर्णय भारत के साथ तनाव के दौरान तुर्की द्वारा पाकिस्तान को लगातार समर्थन दिए जाने के बाद लिया गया है। बता दें कि भारत में तुर्की नाटकों की काफी ज्यादा डिमांड है जिसमें एर्टुगरुल, फेरिहा और मासूम जैसे टाइटल घर-घर में मशहूर हो गए हैं। ये सभी बड़े पैमाने पर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हालांकि, हाल ही में हुए घटनाक्रमों के बाद, प्लेटफॉर्म ने अपने कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। जी5 ने पिछले हफ्ते रिलेशनशिप स्टेटस: इट्स कॉम्प्लिकेटेड और कुछ अन्य तुर्की सीरीज को हटा दिया, लेकिन इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की गई।
Tagsटर्किश ड्रामाOTTTurkish DramaOTT जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





