मनोरंजन
'नेशनल क्रश' के बाद रश्मिका मंदाना ने हासिल किया एक और मंजिल, '2020 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन' की लिस्ट में हुईं शामिल
Shubhra Nandy
1 Jun 2021 1:30 PM IST

x
साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने साल 2016 की कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अभिनय की शुरुआत की थी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने साल 2016 की कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के फैंस भी दीवाने हो गए थे। यही नहीं रश्मिका मंदाना को गूगल द्वारा 'नेशनल क्रश' घोषित किया गया है। इंस्टाग्राम पर करीब 18 मिलियन फॉलोअर्स वाली एक्ट्रेस न केवल साउथ बल्कि नार्थ में भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। 'नेशनल क्रश' का टैग मिलने के बाद रश्मिका मंदाना ने दूसरी बार 'बैंगलोर टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन' का टैग अपने नाम किया है
रश्मिका मंदाना 2016 से फिल्मों में हैं और अपनी फिल्म की सक्सेस के बाद से ही उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह हर साल नए टारगेट के साथ फैंस को चौंकाती रही हैं। 'कार्थी' के साथ उनकी पहली तमिल फिल्म 'सुल्तान' इस साल रिलीज हुई और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। 'सरिलरु नीकेवरु' एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'मिशन मजनू' (Mission Majnu) से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) लीड रोल में दिखाई देंगे।
'मिशन मजनू' के अलावा रश्मिका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर 'गुडबाय' में भी दिखाई देंगी। रश्मिका मंदाना जल्द ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर 'पुष्पा' (Pushpa) के साथ पैन-इंडिया स्टार बन जाएंगी। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन एक लॉरी ड्राइवर की भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में रेड सैंडर्स डकैती के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। 'पुष्पा' का पहला पार्ट 13 अगस्त 2021 को रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माता दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज करेंगे।
Next Story





