मनोरंजन

Entertainment : शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी में आने वाली है तबाही कैसे करेंगी सामना

Kavita2
29 Jun 2024 5:54 PM IST
Entertainment : शादी के बाद  सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी में आने वाली है तबाही कैसे करेंगी सामना
x
Entertainment : सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 23 जून को एक्ट्रेस ने जहीर के साथ रजिस्टर मैरिज की और फिर ग्रैंड रिसेप्शन देकर पार्टी को और भी बड़ा बना दिया।
अपनी निजी जिंदगी में नए सिरे से शुरुआत करने के बाद नवविवाहिता सोनाक्षी सिन्हा ने फिर से अपना काम शुरू कर दिया है। शादी के बाद पहली बार उनका सामना भूतों से होगा। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म काकुड़ा की घोषणा कुछ दिनों पहले ही की गई थी। भूतों से सोनाक्षी सिन्हा का सामना
मुंज्या से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद आदित्य सरपोतदार एक और हॉरर-कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं। मुंज्या तो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई लेकिन काकुड़ा (Kakuda On OTT) ओटीटी पर रिलीज होगी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म से उनका पोस्टर भी सामने आ चुका है।
तबाही से कैसे बचेंगी सोनाक्षी सिन्हा? How will Sonakshi Sinha escape disaster?
काकुड़ा में सोनाक्षी सिन्हा इंदिरा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर में सोनाक्षी के चेहरे पर डर साफ झलक रहा है। पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इंदिरा भूतों में विश्वास नहीं करती हैं, लेकिन काकुड़ा का गुस्सा बहुत निजी होने वाला है। क्या वह इस तबाही से बच पाएंगी?" पोस्टर से पता चलता है कि एक्ट्रेस का सामना एक भूत से होने वाला है, जो उनकी जिंदगी तबाह करने की फिराक में है।
काकुड़ा में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक गांव में लगे श्राप की कहानी दिखाई जाएगी। यह फिल्म सिनेमाघरों की जगह 12 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।
Next Story