मनोरंजन

शादी के बाद मौनी रॉय ने बिकिनी में दिखाया अपना बोल्ड लुक, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

Neha Dani
16 March 2022 8:33 AM GMT
शादी के बाद मौनी रॉय ने बिकिनी में दिखाया अपना बोल्ड लुक, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
x
मौनी और सूरज की इस लैव‍िश वेड‍िंग ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी।

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने एक बार फिर से अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। मौनी रॉय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं, जिसे फैंस का भी खूब प्यार मिलता रहता है। अब मौनी रॉय ने बिकिनी ने अपना बोल्ड लुक दिखाया है।



अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। वहीं कमर में श्रफ लपेटा हुआ है। तस्वीर में मौनी रॉय का हॉट और बोल्ड लुक साफ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। मौनी रॉय के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं।
बीते दिनों मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में थीं। उन्होंने मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गई थी। मौनी और सूरज की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट भी किया था। कपल ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए थे।
इस डेस्टिनेशन वेडिंग में मौनी दो अलग-अलग लुक में नजर आयीं थी। पहले वह ऑफ व्हाइट रेड बॉर्डर साड़ी के साथ साउथ इंडियन गोल्डन ज्वैलरी में दिखी तो वहीं दूसरे लुक में हैवी लाल जोड़े में नजर आई। मौनी दोनों ही ब्राइडल लुक में बला की खूबसूरत लग रही थीं। मौनी और सूरज की इस लैव‍िश वेड‍िंग ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी।


Next Story