मनोरंजन

शादी के बाद Hansika Motwani ने की 'पहली रसोई' की रस्म, हलवा खाते ही पति ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rounak Dey
9 Dec 2022 5:06 AM GMT
शादी के बाद Hansika Motwani ने की पहली रसोई की रस्म, हलवा खाते ही पति ने दिया ऐसा रिएक्शन
x
अब ये स्टार कपल करीबी दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी कब देगा। इस पर हमारी नजर है।
Hansika Motwani Cooked Halwa at Pehli Rasoi: साउथ फिल्म अदाकारा हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने हाल ही में शादी रचाई है। अदाकारा की ग्रैंड वेडिंग 4 दिसंबर को जयपुर में हुई। जहां अदाकारा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ 7 फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी कीं। शादी के बाद ये कपल हैप्पीली मैरिड लाइफ जी रहा है। शादी के बाद अदाकारा ने अपने ससुराल में जमकर रस्मों के हिसाब से पहली रसोई बनाई। अदाकारा ने शादी के बाद पहली रसोई की रस्म में ससुराल में गर्मागर्म हलवा बनाया। जिसकी जानकारी उनके पति सोहेल कथुरिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी। फिल्म स्टार के पति ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस मेहंदी रचे हाथों से हलवा परोसते हुए दिख रही हैं।
इस तस्वीर को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए सोहेल कथुरिया ने लिखा, 'पहली रसोई। अब और हमेशा के लिए।' इस प्यारी सी तस्वीर में अदाकारा हंसिका मोटवानी ने हल्के नीले रंग का लखनऊ कढ़ाई का सूट पहना है। साथ ही उन्होंने सुहाग की सभी निशानियां पहने ही। जो नई नवेली दुल्हन का पूरा लुक दे रही हैं। अदाकारा लाल चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहले हलवा परोसती दिख रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
अक्स फिल्म अभिनेत्रियां शादी के बाद अपनी किचन की रस्मों की तस्वीरें फैंस के साथ नहीं शेयर करती हैं। मगर साउथ फिल्म स्टार ने पारंपरिक रस्म की न सिर्फ ये झलक फैंस को दिखाई। बल्कि अदाकारा ने अपनी शादी की सभी रस्मों से भी फैंस का दिल जीता है। यही वजह है कि एक्ट्रेस की शादी के हर फंक्शन की फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायल हुई। अदाकारा हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर को जयपुर में एक शाही महल में रीति-रिवाजों के साथ सोहेल कथुरिया संग शादी की थी। अब ये स्टार कपल करीबी दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी कब देगा। इस पर हमारी नजर है।
Next Story