मनोरंजन

3 Years लिव इन में रहने के बाद पता चली रिश्ते की सच्चाई, ब्रेकअप पर बोले पारस छाबड़ा

Suvarn Bariha
25 Aug 2024 8:57 AM GMT
3 Years लिव इन में रहने के बाद पता चली रिश्ते की सच्चाई, ब्रेकअप पर बोले पारस छाबड़ा
x

Mumbai.मुंबई: सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ के हर सीजन में जोड़ियां बनती और बिगड़ती हैं। कुछ शो में ही टूट जाती हैं तो कुछ शो के खत्म होने के बाद लंबा चलती हैं। इसमें बहुत कम ही बार ऐसा हुआ है कि कोई जोड़ी मुकाम तक पहुंची हो। ऐसे में ‘बिग बॉस’ का सीजन 13 काफी चर्चा में रहा था, जिसमें हिमांशी खुराना-आसिम रियाज और पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा जैसी कई जोड़ियां बनीं। लेकिन, दोनों में से ही टिकी एक भी नहीं। शो के खत्म होने के बाद पारस और माहिरा करीन तीन साल तक रिश्ते में रहे। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। लेकिन फिर भी इनका रिश्ता नहीं टिका और वो अलग हो गए। ऐसे में अब पारस ने अपने टूटे रिश्ते को लेकर कहा कि उन्हें माहिरा के साथ फ्यूचर नहीं दिख रहा था। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा। दरअसल, पारस छाबड़ा ने भाव्या सिंह के पॉडकास्ट में माहिरा के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वो कुछ सालों तक माहिरा के साथ थे। लेकिन बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। पारस ने माहिरा संग अपने रिश्ते को लेकर कहा कि वो लिव इन रिलेशनशिप में थे। बाद में उनका बॉन्ड खत्म हो गया। पारस ने कहा कि अब वो लिव इन रिलेशनशिप पर भरोसा नहीं करते हैं बल्कि अब सीधे शादी करना चाहते हैं।

लिव इन रहने के बाद समझ आया रिश्ते का सच
पारस ने माहिरा के साथ रिलेशनशिप की जर्नी को शेयर करते हुए कहा कि इस बीच उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव साथ में देखे। कई बार दोनों जीवन के ऐसे पड़ाव पर पहुंचे जहां से वो अपने तालमेल के हिसाब से साथ में फ्यूचर नहीं देख पा रहे थे। पारस कहते हैं कि वो माहिरा के साथ रिलेशनशिप में थे और सबकुछ बढ़िया चल रहा था। उनका मानना है कि हर एक की लाइफ में अच्छा बुरा होता है। जब तक ईश्वर को मंजूर था तब तक दोनों साथ रहे। पारस ने बताया कि माहिरा के साथ लिव इन में रहने के बाद उन्हें समझ में आया कि वो एक-दूसरे के लिए फ्यूचर के लिए कम्पैटिबल नहीं हैं। उनका मानना है कि इसलिए ये रिश्ता कुछ समय के लिए ठीक था मगर भविष्य के लिए नहीं।
एक-दूसरे के साथ खुश नहीं थे- पारस
अंत में पारस ने ब्रेकअप को लेकर बताया कि एक के बाद माहिरा और पारस दोनों ही एक-दूसरे के साथ खुश नहीं थे। इसलिए दोनों एक-दूसरे को सम्मान देते हुए ब्रेकअप कर लिया। एक्टर का मानना है कि दोनों का रिश्ता पहले ही खत्म हो चुका था इसलिए, इसे आगे बढ़ाना ठीक नहीं था। इसलिए वो अलग हो गए।
Next Story