मनोरंजन
राखी सावंत को BMW- दुबई में घर देने के बाद आदिल ने की ये डिमांड, अब क्या करेंगी एक्ट्रेस?
Rounak Dey
27 May 2022 12:45 PM IST

x
लेकिन जब राखी को पता चला कि वह पहले से ही एक शादीशुदा आदमी है, तो इस रिश्ते को टूटते वक्त नहीं लगा।
बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) के परिवारवालों से मुलाकात करने के लिए दुबई की उड़ान भरी है। राखी और आदिल का ये स्पॉटेड वीडियो (Rakhi Adil Spotted Video) इस बात का सुबूत था कि दोनों एक-दूजे के लिए काफी सीरियस हैं। वहीं, राखी अपने पिछले इंटरव्यू में ये बात भी कुबूल चुकी हैं कि आदिल के परिवारवालों को वो पसंद नहीं हैं और अभी कई और कठिनाइयां भी आ सकती हैं। इस कपल के रिश्ते को लेकर अब एक और बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसे जान फैंस दंग रह गए हैं।
राखी सावंत ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया है,"आदिल ने मेरे नाम पर दुबई में एक घर खरीदा है। दूसरे दिन उसने मुझे एक बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। लेकिन सच कहूं तो मेरा खजाना उसका प्यार है। उसका प्यार सच्चा है। वह एक वफादार है। वह मेरे बारे में बहुत गंभीर है, नहीं तो कौन सा लड़का अपने प्यार का परिचय इतनी जल्दी अपने परिवार को दे देता है?"
राखी सावंत को दुबई में घर और बीएमडब्ल्यू कार देने के बाद बॉयफ्रेंड आदिल ने उनसे बड़ी चीज मांग ली है, जिसका खुलासा भी कपल ने ETimes को दिए इंटरव्यू में किया है। राखी ने आदिल की गर्लफ्रेंड बन सामने आई लड़की रोशिना के बारे में बात करते हुए कहा,'जब रोशिना ने मुझे कॉल किया, तब मैं बहुत रोई। लेकिन आज मैं दुबई में हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। आदिल बहुत अच्छे हैं।' वहीं, जब आदिल से रोशिना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये बात कुबूली की रोशिना उनकी गर्लफ्रेंड थीं, लेकिन अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। इतना ही नहीं आदिल ने तो राखी से रोशिना का नंबर तक ब्लॉक करने को कह दिया।
बता दें कि राखी सावंत की लाइफ कॉन्ट्रोवर्सीज से भरी रही है। एक्ट्रेस, 'बिग बॉस 15' में अपनी भागीदारी के साथ सुर्खियों में लौट आई हैं और तब से उन्हें नियमित रूप से फिल्म और टीवी कार्यक्रमों में देखा जाता है। राखी ने पहले रितेश से अनौपचारिक रूप से शादी की थी, जो उनके साथ बिग बॉस में भी शामिल हुए थे, लेकिन जब राखी को पता चला कि वह पहले से ही एक शादीशुदा आदमी है, तो इस रिश्ते को टूटते वक्त नहीं लगा।
Next Story





