मनोरंजन

रमजान मानाने के बाद पति जैद दरबार के साथ हनीमून पर जाएंगी GAUHAR KHAN

Tara Tandi
10 April 2021 2:26 PM GMT
रमजान मानाने के बाद पति जैद दरबार के साथ हनीमून पर जाएंगी GAUHAR KHAN
x
एक्ट्रेस गौहर खानभी बाकियों की तरह जाहिर है अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय करना चाहती होंगी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) भी बाकियों की तरह जाहिर है अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय करना चाहती होंगी। मगर शादी के बाद उनकी जिंदगी में कई परेशानियां आईं, जिसके चलते वह अब तक अपने शौहर जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ हनीमून पर नहीं जा पाई हैं।

हाल ही में खुद गौहर खान ने अपने हनीमून से जुड़ी फैंस को एक बड़ी जानकारी दी है। दरअसल, गौहर खान हाल ही में पार्क हॉलीडे इंटरनेशनल नाम की कंपनी के तीसरी सालगिराह के मौके पर दिल्ली पहुंची थीं, जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह रमजान खत्म होते ही पति जैद दरबार के साथ हनीमून पर जाएंगी।
उनका कहना है, जिंदगी में आ रहे उतार-चढ़ाव और बढ़ते कोरोना केसेज के कारण मानसिक संतूलन के लिए एक हॉलीडे जरूरी भी है। हालांकि इस खुलासे में उन्होंने अपना हनीमून डेस्टीनेशन नहीं बताया है। मगर जैसे ही इस इवेंट का वीडियो सामने आया, फैंस इस बात से खुश नजर आए कि आखिरकार गौहर और जैद शादी के बाद अपने हनीमून के लिए रवाना होंगे, क्योंकि जाहिर है गौहर अपनी खास पलों की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करेंगी ही। बताते चलें कि शादी के बाद से गौहर पर कई मुसीबतों का पहाड़ टूटा था।
पहले उनके पिता का निधन और फिर गौहर खान का कोरोना की चपेट में आ जाना। वहीं शादी के बाद से वह अपने प्रोफेशनल फ्रंट में भी काफी बिजी चल रही हैं। साल की शुरूआत में जहां वह सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) में नजर आई थीं। वहीं इन दिनों वह एक फिल्म और दो अलग अलग शोज की शूटिंग रही हैं।


Next Story