मनोरंजन

बीएमसी चुनाव में मतदान के बाद अक्षय कुमार की अपील, मुंबईकर का असली हीरो बनना है तो आकर करें वोट

jantaserishta.com
15 Jan 2026 9:07 AM IST
बीएमसी चुनाव में मतदान के बाद अक्षय कुमार की अपील, मुंबईकर का असली हीरो बनना है तो आकर करें वोट
x
मुंबई: महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां भी वोट कर रही हैं।
इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी वोट डाला। इस दौरान वह ब्लू शर्ट और पैंट में बेहद सादे और कूल अंदाज में नजर आए। एक जिम्मेदार नागरिक की तरह उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और संदेश दिया कि भारतीय नागरिक होने के नाते वोट देना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
वोट डालने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत की और कहा, "आज बीएमसी की वोटिंग है और यह दिन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है। आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है यानी हम तय करते हैं कि शहर को कौन चलाएगा।" उन्होंने मुंबई के सभी लोगों से अपील की कि वे घर से निकलें और वोट जरूर करें।
अक्षय कुमार ने आम लोगों की परेशानियों का जिक्र करते हुए आगे कहा, ''हम अक्सर शिकायत करते हैं कि पानी नहीं आ रहा, बिजली नहीं है, कचरा सड़कों पर पड़ा है और रोड खराब हैं, लेकिन अब शिकायत करने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का समय है। अगर हम सही प्रशासन चाहते हैं, तो हमें वोट डालकर उन्हें चुनना होगा।''
उन्होंने आगे कहा, ''अगर मुंबईकर का असली हीरो बनना है, तो डायलॉगबाजी नहीं, आकर सीधे वोटिंग करें। बीएमसी चुनाव की बात करें तो इस बार कुल 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्यभर में करीब 3 करोड़ 48 लाख 79 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीएमसी देश की सबसे बड़ी नगरपालिकाओं में से एक है, इसलिए इसके चुनाव का असर सीधे मुंबई के विकास पर पड़ता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story