मनोरंजन

Varun Sood से ब्रेकअप होते ही अभिनेता के पिता ने Divya Agarwal के सपोर्ट में किया पोस्ट, कहा 'उसके फैसले का सम्मान...'

Rounak Dey
7 March 2022 11:06 AM IST
Varun Sood से ब्रेकअप होते ही अभिनेता के पिता ने Divya Agarwal के सपोर्ट में किया पोस्ट, कहा उसके फैसले का सम्मान...
x
अपने समय को एक साथ संजोएं और उसके भाग्य और जीवन में गति की कामना करें। मां और मैं करते हैं।’

टीवी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग न्यूज सामने आई। बताया जा रहा है कि टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और वरुण सूद (Varun Sood) अब साथ नहीं हैं। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की। एक्ट्रेस ने कहा कि वरुण सूद और वो अच्छे दोस्त हैं लेकिन उनकी लव स्टोरी खत्म हो गई है। हालांकि दोनों के फैंस के लिए यह काफी बुरी खबर थी। कई लोगों को लग रहा था कि वरुण ने दिव्या को चीट किया लेकिन एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड का बचाव करते हुए उन्हें एक ऑनेस्ट मैन बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि वरुण ने उन्हें धोखा नहीं दिया है।



दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जिंदगी एक ऐसा सर्कस है! कोशिश करो और सबको खुश रखो, कुछ भी सच होने की उम्मीद मत करो लेकिन क्या होता है जब खुद का प्यार कम होने लगता है? नहीं मैं किसी को भी दोष नहीं देती जो मेरे साथ हो रहा है.. फील वर्क अप... और यह ठीक है। मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहती हूं। मैं फोर्मली घोषणा करती हूं कि मैं इस लाइफ में अपने दम पर हूं और मैं इसे अपने तरीके से जीना चाहती हूं।


दिव्या अग्रवाल ने यह भी कहा कि वो हमेशा एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहेंगे। इतना ही नहीं वरुण सूद के पिता विनीत सूद ने भी दिव्या के इस फैसले का सम्मान किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'दिव्या के इस फैसले का सम्मान करें। आप दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। आप करते रहोगे। ये एक जिंदगी है। मेरे अंदर दिव्या के लिए कोई नेगेटिविटी नहीं है। वह मेरा अनफिल्टर्ड स्नेह और देखभाल थी और रहेगी। अपने समय को एक साथ संजोएं और उसके भाग्य और जीवन में गति की कामना करें। मां और मैं करते हैं।'


Next Story