मनोरंजन
Bigg Boss 16 के बाद अब मुंबई में घर ढूंढ रही हैंं प्रियंका चाहर चौधरी, बोलीं- इस वक्त मेरे पास सिर्फ फोन है और मैं..
Rounak Dey
20 Feb 2023 3:00 AM GMT
![Bigg Boss 16 के बाद अब मुंबई में घर ढूंढ रही हैंं प्रियंका चाहर चौधरी, बोलीं- इस वक्त मेरे पास सिर्फ फोन है और मैं.. Bigg Boss 16 के बाद अब मुंबई में घर ढूंढ रही हैंं प्रियंका चाहर चौधरी, बोलीं- इस वक्त मेरे पास सिर्फ फोन है और मैं..](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/20/2568761-20232image1738126006318priyankachahar-ll.webp)
x
शो की ट्रॉफी प्रियंका ही जीतेंगी, लेकिन एमसी स्टैन ने खिताब जीतकर सबको हैरान कर दिया। बिग बॉस के फर्स्ट रनरअप शिव ठाकरे रहे।
सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और शो सेकेंड रनरअप की रहीं। शो खत्म होने के बाद भी प्रियंका लगातार लाइमलाइट में हैं अलग-अलग मीडिया हाउस को इंटरव्यू दे रही हैं। इसी बीच, हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके पास मुंबई में रहने के लिए अभी भी घर नहीं है।
बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने इंटरव्यू में बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनके पास अभी कोई घर नहीं है और वह मुंबई में घर तलाश कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं मुंबई में रहना चाहती हूं और मेरे पास अभी यहां पर घर नही है। यहां तक कि मेरे पास कार भी नहीं है। इस वक्त मेरे पास सिर्फ फोन है और अभी मैं आप सबके साथ बिजी हूं। बस मैं सब कुछ मैनेज कर रही हूं। मैं जब से बाहर आई हूं मुझे शहर का माहौल पूरी तरह बदला हुआ लग रहा है। मैं बस अभी इन चीजों को एंजॉय कर रही हूं।
बता दें कि बिग बॉस 16 में प्रियंका और अंकित की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फैंस का दावा था कि शो की ट्रॉफी प्रियंका ही जीतेंगी, लेकिन एमसी स्टैन ने खिताब जीतकर सबको हैरान कर दिया। बिग बॉस के फर्स्ट रनरअप शिव ठाकरे रहे।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story