मनोरंजन
‘भूल भुलैया 3’ के बाद कार्तिक-तृप्ति की एक और फिल्म पक्की
Mohammed Raziq
30 May 2024 4:53 PM IST

x
मुंबई : एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। कार्तिक की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कार्तिक फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इसके बाद कार्तिक ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग जारी है।
इसमें कार्तिक की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। तृप्ति पिछले साल रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आई थीं और तबसे ही हर ओर उनकी चर्चा है। सोशल मीडिया पर उन्हें नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। इस बीच कार्तिक और तृप्ति ने साथ में एक और फिल्म करने के लिए रजामंदी दे दी है। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आ गई है।
इस रोमांटिक फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु करेंगे और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी। चर्चा है कि यह अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि कार्तिक की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी, जिसमें उन्हें कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते देखा गया था।
Tags‘भूल भुलैया 3’बाद कार्तिक-तृप्तिएकफिल्म पक्की'Bhool Bhulaiyaa 3'after Kartik-Triptione more film is confirmedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





