मनोरंजन

रवीना टंडन के साथ सगाई करने के बाद रेखा-सुष्मिता संग, अक्षय कुमार का Affair?

Rajesh
30 Aug 2024 11:35 AM GMT
रवीना टंडन के साथ सगाई करने के बाद रेखा-सुष्मिता संग, अक्षय कुमार का Affair?
x

Mumbai.मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को केसेनोवा कहा जाता था और इसका कारण उनके अलग-अलग एक्ट्रेस से अफेयर होना बताया जाता है। खबर है कि वो एक समय में मल्टीपल अफेयर रख चुके हैं और ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़े भी जा चुके हैं। अक्षय अपनी फिल्मों के साथ-साथ लव अफेयर और फ्लर्ट करने के लिए भी सुर्खियों में रहा करते थे। उनका नाम बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है। रेखा, रवीना टंडन, पूजा बत्रा, आयशा जुल्का, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके अफेयर के चर्चे रहे हैं। इनमें से शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन वो नाम हैं, जिनके साथ अक्षय का रिश्ता काफी आगे तक गया था। रवीना के साथ तो अक्षय कुमार की सगाई भी हो गई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने अक्षय को दूसरी हीरोइनों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था और इसके बाद उन्होंने सगाई तोड़ ली थी।

अब अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो उन पर कई हसीनाओं का दिल तोड़ने का आरोप लगा था। रवीना टंडन के साथ उनकी सगाई टूटने की चर्चा आज भी होती है। कहा जाता है कि जब रवीना और अक्षय की सगाई हो गई थी उस वक्त वो रेखा को भी डेट कर रहे थे। दोनों ने साथ में फिल्म में काम किया था, जहां उनके कई इंटिमेट सीन भी थे, उन सीन को लेकर भी रवीना, अक्षय पर नाराज हुआ करती थीं। फिर एक दिन रवीना ने अपने मंगेतर अक्षय कुमार और रेखा को रंगे हाथों पकड़ा था।
रेखा ही नहीं रवीना ने सुष्मिता सेन के साथ भी अक्षय को पकड़ा था। खुद रवीना ने अपने इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया था और कहा था, “मैंने अक्षय को सुष्मिता और रेखा के साथ रंगे हाथ पकड़ा।” रवीना ने कहा था कि उनके लिए लॉयलटी बहुत मायने रखती है, लेकिन अक्षय को इससे कोई मतलब नहीं था। उन्होंने कहा था, “वो उम्मीद करते थे कि हर बार मैं उन्हें माफ कर दूं। मैंने ऐसा तीन साल तक किया। इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन को भी एक साथ चीट किया था। वो एक समय पर दोनों को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों एक्ट्रेसेस को इसका पता चल गया, फिर न तो रवीना उनके साथ रहीं और न ही शिल्पा। रवीना काफी समय तक दुखी रहीं और फिर उन्होंने अनिल थडानी से शादी कर ली। वहीं शिल्पा शेट्टी ने अक्षय पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। शिल्पा ने कहा था अक्षय ने जो किया है उन्हें वो वापस मिलेगा।
Next Story