मनोरंजन

Arjun Kapoor के बाद बहन अंशुला, रिया कपूर और जीजा भी मिले कोरोना पॉजिटिव

Neha Dani
29 Dec 2021 9:22 AM GMT
Arjun Kapoor के बाद बहन अंशुला, रिया कपूर और जीजा भी मिले कोरोना पॉजिटिव
x
तुरंत खुद को आगे की जांच होने तक क्वॉरेंटीन कर लिया है। यह वेव रियल है।'

कोरोना का प्रकोप एक बार फिर बहुत तेजी से बढ़ रहा है और संक्रमण अब बॉलिवुड तक भी पहुंच गया है। हाल ही करीना कपूर (Kareena Kapoor) और मलाइका (Malaika Arora) की बहन अमृता कोरोना की चपेट में आ गई थीं। अब खबर है कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), उनकी बहन अंशुला (Anshula), रिया कपूर (Rhea Kapoor) और उनके पति करण बूलानी (Karan Boolani) को कोरोना संक्रमण हो गया है।

इन चारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्जुन कपूर की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव (Arjun Kapoor corona positive) आने के बाद अब मलाइका अरोड़ा का भी टेस्ट किया जाएगा। अर्जुन हाल ही मलाइका के घर क्रिसमस पार्टी में गए थे और उसमें करीना व अमृता भी मौजूद थीं।
क्वारंटीन में हैं चारों, हल्के-फुल्के लक्षण


ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन, रिया कपूर, अंशुला और करण बूलानी घर पर ही क्वारंटीन हैं। जब उनके परिवार से संपर्क किया गया तो बताया गया कि सभी में हल्के-फुल्के लक्षण हैं। बता दें कि अर्जुन और अंशुला को दोबारा कोरोना हुआ है। बीते साल (2020 में) दोनों को कोविड संक्रमण हो गया था।
रणवीर शौरी के बेटे को भी कोरोना
मंगलवार को ही ऐक्टर रणवीर शौरी का बेटा हारून भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा था, 'मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे और मुंबई की फ्लाइट वापस पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं और तुरंत खुद को आगे की जांच होने तक क्वॉरेंटीन कर लिया है। यह वेव रियल है।'

Next Story