मनोरंजन

अर्चना गौतम के बाद अब प्रियंका चाहर हुईं बेघर! दोस्त को जाता देख नम हुईं अंकित की आंखे

Rounak Dey
12 Nov 2022 5:06 AM GMT
अर्चना गौतम के बाद अब प्रियंका चाहर हुईं बेघर! दोस्त को जाता देख नम हुईं अंकित की आंखे
x
अर्चना गौतम के बाद प्रियंका एक ऐसी कंटेस्टेंट थी जो बिग बाॅस के घर में हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती थी।
विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 16' के बीते एपिसोड बेहद ही धमाकेदार और ट्विस्ट से भरे थे। वीरवार को बिग बॉस की सबसे इंटरस्टिंग कंटेस्ट अर्चना गौतम घर से बेघर हुईं। शिव ठाकरे संग हाथापाई के बाद अर्चना गौतम को घर से बाहर निकाला गया। अर्चना के एविक्शन से हर कोई हैरान था। वहीं अगर बिग बाॅस फैंस अर्चना गौतम के एविक्शन से शॉक्ड हैं तो जान लीजिए कि झटकों का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है।
अर्चना गौतम के बाद अब शो की एक और दमदार कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाली है। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि अर्चना गौतम दोस्त प्रियंका चहर चौधरी हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान ने एविक्शन का ये बड़ा बम फोड़ा है।




होस्ट सलमान खान प्रियंका का नाम बेघर होने के लिए लेते हैं। अपनी खास दोस्त प्रियंका को बेघर होते देख अंकित इमोशनल दिखे। प्रियंका चौधरी से सलमान खान पूछते हैं ये गेम आप क्या चाहती हैं कि कौन जीते? जवाब में प्रियंका कहती हैं-'मैं अपने लिए खेल रही हूं, वो अपने लिए खेल रहे हैं।'
इसके बाद सलमान खान शॉकिंग अनाउंसमेंट करते हैं।सलमान अनाउंस करते हैं कि प्रियंका शो से जा रही हैं। ये सुन अंकित और बाकी घरवाले शॉक्ड हो जाते हैं। अंकित की आंखें नम हो जाती हैं। प्रियंका रोते हुए सभी से गले मिलती हैं।अंकित प्रियंका चौधरी के जाने का जिम्मेदार खुद को बताते हैं। शो का ये विस्फोटक प्रोमो देखने के बाद फैंस हैरान हैं। उन्हें प्रियंका के एविक्शन पर अभी तक यकीन नहीं हो रहा है।
इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान, प्रियंका चहर चौधरी और गोरी नागोरी नॉमिनेट हुए हैं। सभी को लगा था सुंबुल या गोरी में से कोई एक एविक्ट होगा। अर्चना गौतम के बाद प्रियंका एक ऐसी कंटेस्टेंट थी जो बिग बाॅस के घर में हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती थी।
Next Story