मनोरंजन
'पुष्पा' के अल्लू अर्जुन के बाद अब मार्केट में आई KGF 2 के यश से इंस्पायर्ड बप्पा की मूर्ति
Rounak Dey
1 Sep 2022 8:07 AM GMT

x
लोग फायर वाले इमोजी के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं।
पूरे देश में धूमधाम से गणेश चतुर्थी 2022 मनाई गई। जानी-मानी हस्तियों के घर गणपति बप्पा पधारे हैं। कोरोना काल के करीब 2 साल बाद लोग एकसाथ मिलकर जश्न मना रहे हैं। इस बार गणेश चतुर्थी पर कुछ अलग देखने को मिल रहा है, जिसका कनेक्शन सिनेमा से है। जी हां, पहले साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की हिट मूवी 'पुष्पा' से इंस्पायर होकर बप्पा की मूर्ति मार्केट में आई थी। 'पुष्पा' के रंग में रंगे गजानन की प्रतिमा हर तरफ छाई हुई है। अब ब्लॉकबस्टर मूवी 'KGF 2' फेम यश का क्रेज भी सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके किरदार 'रॉकी भाई' के मशीन गन वाले सीन से इंस्पायर्ड होकर बप्पा की मूर्ति बनाई है। हालांकि, इसे देखकर लोग खुश नहीं हैं। आइये जानते हैं क्यों?
डायरेक्टर प्रशांत नील की KGF 2 में एक सीन था, जहां रॉकी भाई यानी Yash ने एक पुलिस स्टेशन पर मशीन गन से गोलियों की बौछार कर दी थी। इस सीन को देख थियेटर में खूब सीटियां बजी थीं। यश का स्वैग ऑडियंस को खूब पसंद आया था। इसी सीन के चक्कर में मूर्ति बनाने वाले कलाकारों ने बप्पा की प्रतिमा को बंदूक थमा दी। इस मूर्ति की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई नाखुश हैं।
भगवान की मूर्ति का हिंसक रूप!
कुछ लोगों का कहना है कि गणपति बप्पा (मूर्ति) की मूर्ति को हिंसक रूप देना सही नहीं है। ये भगवान का अपमान है। बॉलीवुड के बाद अब साउथ वाले भी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं।
कई लोगों को भाया बप्पा का ये रॉकिंग अंदाज
वहीं, कई लोगों को बप्पा का ये रॉकिंग अंदाज खूब भा रहा है। लोग फायर वाले इमोजी के साथ फोटो शेयर कर रहे हैं।
Next Story