मनोरंजन

आखिर क्यों फूट-फूट रो पड़ी Devoleena Bhattacharjee, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Rounak Dey
24 April 2021 8:40 AM IST
आखिर क्यों फूट-फूट रो पड़ी Devoleena Bhattacharjee, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
x
वह अचानक अपने हाव-भाव बिल्कुल बदल ले.

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से अपनी अलग पहचान स्थापित करने वाली देवोलीना भट्टाचार्य अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है. एक्टिंग में उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया है. अब उनकी एक्टिंग का जलवा एक वीडियो में भी दिख रहा है. देवोलीना ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वह चेहरे के अलग-अलग एक्सप्रेशन दिखा रही है. इस वीडियो से ही आप देवोलीना की एक्टिंग का अंदाजा लगा सकते हो.

वीडियो की शुरुआत में वह रोते हुए नजर आती हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनके एक्सप्रेशन बदल जाते हैं और वह अचानक हंसने लगती हैं. फैन्स भी उनकी इसको लेकर काफी तारीफ कर रहे हैं. लोगों का तो कहना है कि ये किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं होता है कि वह अचानक अपने हाव-भाव बिल्कुल बदल ले.


देवोलीना का ये कोई पहला वीडियो नहीं है जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इससे पहले देवोलीना का एक डांस वीडियो भी ट्रेंडिंग्स में था क्योंकि इस वीडियो में वह ट्रेंड को ही फॉलो करते हुए एक डांस कर रही थीं. देवोलीना को इस वीडियो में साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है.



Next Story