मनोरंजन

आखिर कौन है सबा आजाद? जो कथित तौर पर हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड

Gulabi
30 Jan 2022 6:38 AM GMT
आखिर कौन है सबा आजाद? जो कथित तौर पर हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड
x
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन शुक्रवार रात मुंबई के एक रेस्त्रां से मिस्ट्री वुमेन का हाथ थामकर निकलते दिखाई पड़े
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन शुक्रवार रात मुंबई के एक रेस्त्रां से मिस्ट्री वुमेन का हाथ थामकर निकलते दिखाई पड़े। बांद्रा स्थित इस कैफे से जब ऋतिक रोशन निकले तो उन्होंने साथ चल रही लड़की का हाथ थाम रखा था। पापाराजी ने उनकी तस्वीरें लीं और वीडियो रिकॉर्ड की जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऋतिक रोशन और उनके साथ चल रही लड़की ने मास्क लग रखा था। अब सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
ऋतिक रोशन की नई गर्लफ्रेंड!
मालूम हो कि ऋतिक रोशन ने लंबे वक्त तक सुजैन खान के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद उनसे शादी कर ली थी। सुजैन से ऋतिक रोशन के 2 बच्चे हैं जिनके नाम ऋहान और ऋदान रोशन हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो देखकर कमेंट सेक्शन में लोग लड़की को ऋतिक की नई गर्लफ्रेंड बता रहे हैं तो कई लोग लड़की के नाम को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं।

हाथों में हाथ लिए नजर आया कपल
हालांकि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ऋतिक रोशन को फोटोग्राफर्स के होने और उनके तस्वीरें लेने से कोई खास तकलीफ नहीं थी। ऋतिक रोशन रेस्त्रां से बाहर निकले और सीधा अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े लेकिन फिर फोटोग्राफर्स को देखकर वह वहीं पर रुक गए। नोट करने की बात ये रही कि पापाराजी को देखने के बाद भी ऋतिक ने आखिर तक लड़की का हाथ थामे रखा।
गाड़ी में साथ बैठकर निकल गए ऋतिक
ऋतिक रोशन ने गाड़ी में बैठने में लड़की की मदद की और फिर इस मिस्ट्री वुमेन के साथ एक ही गाड़ी में बैठकर ऋतिक रोशन वहां से रवाना हो गए। ऋतिक रोशन ने इस बात की तसल्ली की कि जब वो वहां से निकले तो उन्होंने फोटोग्राफर्स की तरफ वेव किया। बता दें कि ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।
Next Story