मनोरंजन

डेढ़ महीने बाद काजल अग्रवाल ने दिखाया बेटे नील का चेहरा, टक टकी लगाए लाडले को निहारती दिखीं एक्ट्रेस

Neha Dani
15 Jun 2022 5:13 AM GMT
डेढ़ महीने बाद काजल अग्रवाल ने दिखाया बेटे नील का चेहरा, टक टकी लगाए लाडले को निहारती दिखीं एक्ट्रेस
x
इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजल अग्रवाल ने लंबे नोट के जरिए अपनी भावनाओं को शेयर किया था।

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस समय अपने जीवन के सबसे खुशनुमा पलों यानि मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। काजल ने ने 19 अप्रैल को एक प्यार से बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने नील किचलू रखा है। काजल ने मदर्स डे पर लाडले की पहली तस्वीर शेयर की थीं। इसके अलावा वह इंस्टा स्टोरी पर भी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं लेकिनअभी तक उन्होंने अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया था, ऐसे में फैंस उनके बेटे नील का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार था।

इसी बीच एक्ट्रेस ने बेटे संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की हैं। लेटेस्ट तस्वीर में काजल अग्रवाल के बेटे का चेहरा भी देखा जा सकता है, जिसके बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। शेयर की तस्वीर में काजल अपने बेटे नील को दुलारती हुई दिख रही हैं।
इसमें देख सकते हैं कि वो उन्हें बड़ी ही केयरिंग के साथ गोद में लिए हुई हैं। काजल बस टक टकी लगाए देख रही हैं। भले ही नील के नन्हें हाथ से उनके चेहरे का कुछ हिस्सा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन उनकी क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। काजल ने पोस्ट शेयर कर लिखा-नील किचलू लव ऑफ माय लाइफ


काजल अग्रवाल ने अपने लाडले बेटे की सबसे पहली तस्वीर तब शेयर की थी जब वह महज 18 महीने का था। इस तस्वीर में मां और बेटे के प्यार भरे भावनात्मक रिश्ते को किसी भी परिभाषा या शब्द में नहीं बांधा जा सकता। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजल अग्रवाल ने लंबे नोट के जरिए अपनी भावनाओं को शेयर किया था।


Next Story