मनोरंजन
3 साल बाद बिना बताये Farmani Naaz पहुंचीं ससुराल, कैमरे के सामने सास-बहू ने खूब दीं गालियां
Rounak Dey
5 Sep 2022 8:22 AM GMT
x
लेकिन फरमानी को अपने दो साल के बेटे की बीमारी के कारण शो बीच में छोड़ना पड़ा था।
'हर हर शंभू' गाने की वजह से चर्चा में आईं फरमानी नाज हाल ही अपने ससुराल पहुंचीं, जहां हंगामा मच गया। फरमानी तीन साल बाद अपने ससुराल गई थीं। फरमानी नाज की ससुराल मेरठ के हसनपुर कदीम गांव में है। फरमानी इस बात से खफा दिखीं कि उनके पति इमरान ने बिना बताए दूसरी शादी कर ली और उनका बच्चा भी है। फरमानी नाज ने जैसे ही ससुराल में कदम रखा तो उन्होंने अपनी सौतन को घर से निकालने की कोशिश की। इसी बात पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। आसपास भीड़ जमा हो गई। यही नहीं फरमानी नाज को उनके ससुरालवालों ने गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।
फरमानी नाज 3 साल बाद पहुंचीं ससुराल, पति पर लगाए आरोप
Farmani Naaz ने ससुराल का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है। फरमानी नाज का कहना है कि उनके पति इमरान ने उनसे झूठ बोला और बिना बताए दूसरा निकाह कर लिया। फरमानी नाज के मुताबिक, दूसरी बीवी से इमरान को एक बच्चा भी है। वहीं फरमानी नाज के पति का कहना है कि वह और फरमानी कई साल पहले अलग हो गए थे। उनका कोई रिश्ता नहीं है। ऐसे में फरमानी का उनके घर आकर इस तरह हंगामा करना, बीवी को घर से निकालने की कोशिश करना सही नहीं है। फरमानी नाज अपने ससुराल में मीडिया के साथ गई थीं। फरमानी नाज जहां ससुरालवालों पर हंगामा करने का आरोप लगा रहे थे, वहीं फरमानी ससुराल पर आरोप लगा रही थीं।
फरमानी और ससुरालवालों की खूब हुई लड़ाई और गाली-गलौच
फरमानी नाज ने मीडिया से कहा, 'इस आदमी ने शादी कर रखी है और झूठ बोलता है। इसने बच्चा भी कर रखा है। पूरा गांव गवाह है इसका।' इसी बात पर फरमानी नाज से उनकी सास भिड़ गईं और खूब गाली-गलौच और अपशब्द बोले। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस फरमानी नाज और उनके ससुरालवालों के खिलाफ क्या एक्शन लेगी।
'इंडियन आइडल 12' में आई थीं फरमानी नाज
फरमानी नाज के हाल ही 'हर हर शंभू' गाने पर खूब बवाल मचा था और उनके खिलाफ उलेमाओं ने फतवा तक निकाल दिया था। उनका कहना था कि एक मुस्लिम महिला को किसी अन्य धर्म के गीत-संगीत को न तो बनाने का अधिकार है और न ही गाने का। फरमानी नाज ने इससे पहले तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह 'इंडियन आइडल 12' में नजर आई थीं। तब फरमानी की आवाज ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया था। लेकिन फरमानी को अपने दो साल के बेटे की बीमारी के कारण शो बीच में छोड़ना पड़ा था।
Next Story