मनोरंजन

15 साल बाद आदित्य नारायण ने छोड़ी होस्टिंग, 'सा रे गा मा पा' को भी कहा अलविदा

Neha Dani
8 March 2022 4:40 AM GMT
15 साल बाद आदित्य नारायण ने छोड़ी होस्टिंग, सा रे गा मा पा को भी कहा अलविदा
x
इस लिस्ट में निया शर्मा, विशाल ददलानी और सिद्धार्थ महादेवन का नाम शामिल है।

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी रिएलिटी शो 'सारेगामापा' (Sa Re Ga Ma Pa) ने बीते हफ्ते फैंस से अलविदा कह दिया। बंगाल की रहने वालीं नीलंजना रे ने 'सारेगामापा 2022' की विनर बन गई हैं। इसी बीच 'सारेगामापा 2022' के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने फैंस को एक जोरदार झटका दे दिया है। आदित्य नारायण ने 'सारेगामापा 2022' की होस्टिंग को हमेशा के लिए अलविदा छोड़ दिया है। बीते दिन आदित्य नारायण ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर फैंस को इस बात की जानकारी दी। आदित्य नारायण बीते 15 सालों से 'सारेगामापा' की टीम का हिस्सा रहे हैं।



15 साल बाद आदित्य नारायण ने शो छोड़ने का फैसला लेकर फैंस को चौंका दिया है। अपनी पोस्ट में आदित्य नारायण ने लिखा, 'मैं बहुत दी दुख के सात आपको बचाना चाहता हूं कि मैंने 'सारेगामापा' की होस्टिंग छोड़ दी है। इस शो ने मुझे मेरी खुद की पहचान दी है। इस शो ने एक 18 साल के लड़के को एक समझदार आदमी बना दिया जिसकी एक पत्नी और एक बेटी है। 15 साल, 9 सीजन और 350 एपिसोड...। यकीन नहीं होता कि हमने इतने साल साथ काम किया। समय हवा की तरह कब बीत गया, पता ही नहीं चला।'
बता दें बीते साल ही आदित्य नारायण ने इस बात का खुलासा किया था कि वो जल्द ही टीवी की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से से बात करते हुए आदित्य नारायण ने कहा था, 'टीवी होस्ट के तौर पर साल 2022 मेरा आखिरी साल होने वाला है। साल 2022 में मैं बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाला हूं। अब कुछ बड़ा करने का समय आ चुका है। आने वाले कुछ महीनों में मेरे सारे कमिटमेंट पूरे हो जाएंगे। सारा काम खत्म होने के बाद मैं एक नई शुरुआत करने वाला हूं।
देखें आदित्य नारायण की पोस्ट-

आदित्य नारायण के इस फैसले ने फैंस की नहीं बल्कि टीवी सितारों को भी हैरत में डाल दिया है। सितारे लगातार आदित्य नारायण की पोस्ट पर कमेंट करके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में निया शर्मा, विशाल ददलानी और सिद्धार्थ महादेवन का नाम शामिल है।

Next Story