मनोरंजन
'गनमास्टर जी9' का गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज, हिमेश रेशमिया ने फैंस को थैंक्यू कहा
jantaserishta.com
23 Sept 2026 11:40 AM IST

x
मुबंई: अभिनेता इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की आगामी फिल्म 'गनमास्टर जी9' का नया गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है, जिसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। गाने को दर्शकों की तरफ से मिल रहे प्यार को देखते हुए बुधवार को गायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
गायक हिमेशा रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों की तरफ से गाने को मिलकर रहे ढेर सारे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा किया। गायक ने लिखा, "जय माता दी। आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया। मुझे पता है कि आप सभी हमारी फिल्म 'गन मास्टर' के पहले गाने 'अफसाना बनाया आपने' का इंतजार कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हुआ। 'अफसाना बनाया आपने' बुधवार सुबह 11:11 बजे रिलीज हो रहा है। तब तक आप इसकी धुन का आनंद लीजिए, जिसने इस गाने को इतना खास बनाया है। ये सीधे दिल से और स्टूडियो से आपके लिए है। आप भी 'अफसाना बनाया आपने' गाने पर अपनी रील्स बनाइए और मुझे भेजिए, अपना सारा प्यार दीजिए।"
इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया और आदित्य दत्त की यह लोकप्रिय तिकड़ी पहले भी 'आशिक बनाया आपने' जैसी सुपरहिट फिल्म/गाने में साथ काम कर चुकी है और अब इस नए गाने के जरिए वही पुराना आइकॉनिक जादू नए अंदाज में लौट रहा है।
एक्शन-रोमांस फिल्म 'गनमास्टर जी 9' में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म में पहली बार शबाना आजमी निगेटिव रोल में नजर आएंगी।
इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने 'लवर बॉय' अंदाज के साथ-साथ खतरनाक एक्शन अवतार में दिखाई देंगे, जहां वह अपने प्यार के लिए दुश्मनों से मुकाबला करते नजर आते हैं। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और इसमें उनके पुराने मशहूर गानों का जादू भी सुनने को मिलेगा। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड फिल्म 'गनमास्टर जी 9' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





