मनोरंजन

अजीबोगरीब तरीके से जिम करते दिखे तालिबानी तो अदनान सामी को आया गुस्सा, अमेरिका को लेकर कही ये बात

Neha Dani
17 Aug 2021 10:49 AM GMT
अजीबोगरीब तरीके से जिम करते दिखे तालिबानी तो अदनान सामी को आया गुस्सा, अमेरिका को लेकर कही ये बात
x
साथ ही तालिबान के मुद्दे पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान को अपने कब्जे में ले लिया है। 15 अगस्त को तालिबान ने राजधानी काबुल पर धाबा बोला और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। कब्जे से पहले राष्‍ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए थे। पूरे देश में कब्जा करने के बाद तालिबानियों की अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, जिसमें वह देश की संपत्ति का इस्तेमाल करते दिखाई दे रही हैं।

इन सबके बीच अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद सोशल मीडिया पर तालिबानियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक जिम में वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। तालिबानियों के इस जिम वीडियो को मशहूर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अदनान सामी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले सिंगर है।
वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी देते रहते हैं। तालिबानियों के जिम वीडियो को अदनान सामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने अमेरिका पर तंज कसा है। अदनान सामी की ओर से साझा किए गए वीडियो में तालिबानी बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से जिम करते दिखाई दे रहे हैं।


तालिबानियों के जिम वीडियो को साझा करते हुए अदनान सामी ने अमेरिका पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'डियर अमेरिका, तुम इन लोगों से हार गए ??!! अफगानिस्तान। शर्म करो अमेरिका।' सोशल मीडिया पर अदनान सामी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज गायक के फैंस उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही तालिबान के मुद्दे पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


Next Story