मनोरंजन

Aditya Roy Kapur की अपकमिंग फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

Neha Dani
4 Dec 2020 4:51 AM GMT
Aditya Roy Kapur की अपकमिंग फिल्म ओम: द बैटल विद इन का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
x
कोरोना वायरस के कहर के बीच बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दे दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस के कहर के बीच बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)ने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दे दिया है। कुछ समय पहले ही आदित्य रॉय कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओम: द बैटल' (Om: The Battle)का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है। फिल्म के पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर एक कॉप की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर ने अपने हाथ में मशीन गन थामी हुई है और वह तेजी से अपने दुश्मनों की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में वह एक से बढ़कर एक एक्शन स्टंट करने वाले हैं।

फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' के इस धांसू पोस्टर को शेयर करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने लिखा, अपनी फाइटिंग स्प्रिट को जगाए रखने के लिए जंग लड़नी होगी। इसके साथ ही आदित्य रॉय कपूर ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है कि उनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी। मेकर्स 'ओम: द बैटल विद इन' को 2021 समर में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
बता दें कुछ समय पहले ही आदित्य रॉय कपूर ने 'ओम: द बैटल विद इन' की शीटिंग का आगाज किया है। इस बात की जानकारी खुद आदित्य रॉय कपूर ने ही फैंस को दी थी। कुछ तस्वीरों के जरिए आदित्य रॉय कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अब 'ओम: द बैटल विद इन' की शूटिंग में जुट गए हैं।


फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' में आदित्य रॉय कपूर के साथ संजना सांघी में नजर आने वाली हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' में दर्शकों को आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलने वाली है। इससे पहले संजना सांघी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) में नजर आई थीं।
आदित्य रॉय कपूर की इस फिल्म को कपिल वर्मा निर्देशित करने वाले हैं। फिल्म 'ओम: द बैटल विद इन' को 'बागी 3' डायरेक्टर अहमद खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2021 जून में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।


Next Story