मनोरंजन

'ओम' के लिए आदित्य रॉय कपूर ने 4 महीने तक सीखा कुंगफू, घर पर वर्कआउट कर बनाई दमदार बॉडी

Neha Dani
7 Feb 2021 10:20 AM GMT
ओम के लिए आदित्य रॉय कपूर ने 4 महीने तक सीखा कुंगफू, घर पर वर्कआउट कर बनाई दमदार बॉडी
x
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म ओम को लेकर सुर्खियों में हैं।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म ओम को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से आदित्य का लुक शेयर किया गया था, जिसे फैन्स ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म से डायरेक्टर टीनू वर्मा के बेटे कपिल वर्मा डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए आदित्य राय कपूर ने कड़ी मेहनत की है।

फिल्म ओम में आदित्य रॉय कपूर खतरनाक एक्शन और स्टंट करने नजर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिजीक पर भी खूब काम किया है, जिससे वह किरदार में फिट बैठ सके। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग से पहले मेकर्स ने आदित्य के घर में जिम की व्यवस्था की थी, क्योंकि लॉकडाउन के चलते सारे जिम बंद थे।
इसके अलावा आदित्य ने कुंगफू, ताई ची और हथियारों को हैंडल करने की चार महीने की ट्रेनिंग ली है। वह तीन इंस्ट्रक्टर के साथ हर दिन लगभग दो घंटे से ज्यादा ट्रेनिंग लेते थे, खासकर मार्शल आर्ट्स के लिए। इसके अलावा इंस्ट्रक्टर आदित्य को स्ट्रेचिंग और कार्डियो में भी मदद करते थे।



ओम मूवी पिछले साल 3 दिसंबर को फ्लोर पर गई थी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ संजना सांघी लीड रोल में हैं। मेकर्स ने इस साल जुलाई के बाद फिल्म को रिलीज करने का प्लान बनाया है। हालांकि, इससे पहले भी आदित्य रॉय कपूर फिल्म मलंग में एक्शन करते नजर आ चुके हैं लेकिन फिल्म ओम में आदित्य का एक्शन काफी अलग होगा।
बताते चलें कि आदित्य रॉय कपूर पिछली बार फिल्म लूडो में नजर आए थे। इसमें उन्होंने पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख और अभिषेक कपूर के साथ काम किया था। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।


Next Story