मनोरंजन

बदला लेने जा रहे हैं आदित्य रॉय कपूर

Rani Sahu
10 March 2023 12:38 AM IST
बदला लेने जा रहे हैं आदित्य रॉय कपूर
x
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म गुमराह का टीजर रिलीज हो गया है। आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टार फिल्म गुमराह के टीजर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर से होती है। वह फोन पर किसी से बदला लेने का वादा करते नजर आ रहे हैं।
आदित्य अपने द्वारा सहे गए सभी दर्द और पिटाई का बदला लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही आदित्य का एक और रूप देखने को मिलता है, जो किसी केस में उलझा नजर आता है। टीजर में मृणाल की भी झलक देखने को मिलती है। मृणाल ठाकुर फिल्म गुमराह में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में आदित्य पहली बार डबल रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म गुमराह का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया गया है। गुमराह तेलुगू फिल्म थडम का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 07 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Story