मनोरंजन

Aditya Roy Kapur ने द ग्रेट खली संग किया Push Up Challenge, वीडियो देख फैन ने कहा, 'सर एक बार में ही .…'

Neha Dani
26 Jun 2022 11:02 AM GMT
Aditya Roy Kapur ने द ग्रेट खली संग किया Push Up Challenge, वीडियो देख फैन ने कहा, सर एक बार में ही .…
x
इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर फीमेल लीड किरदार में नजर आने वाली हैं।

Aditya Roy Kapur Video: आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी स्टारर की एक्शन ड्रामा फिल्म ओम द राष्ट्रीय कवच सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन दिनों वो काफी जोर-शोर से काफी प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो पुशअप्स लगाते हुए दिख रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पैपराजी फोटोग्राफर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली के साथ पुशअप्श लगाते हुए दिख रहे हैं और फैंस पुशअप्स की गिनती करते हुए दिख रहे हैं और दोनों का उत्साह वर्धन करते हुए दिख रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-



साथ ही वीडियो में संजना सांघी भी नजर आ रही हैं, जो अपनी टीम मेबर्स की जीत पर खुश जाहिर कर रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अभिनेता के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, खली सर एक बार में ही पंच मार कर.....।


ओम राष्ट्रीय कवच की कहानी

इस फिल्म की कहानी सोल्जर के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जोकि एक मिशन को पूरा करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ए सोल्जर की भूमिका में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखेंगे। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियों के साथ मिलकर अहमद खान और शयारा खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है।

इस फिल्म में भी आएंगे नजर

वहीं, बात अगर आदित्य रॉय कपूर के वर्कफ्रंट की करें, तो वो ओम द बैटल विदइन के अलावा तमिल की हिट फिल्म थडम के हिंदी रीमेक गुमराह में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर फीमेल लीड किरदार में नजर आने वाली हैं।

Next Story