मनोरंजन
आदित्य नारायण का रिसेप्शन VIDEO हुआ वायरल, जबरदस्त अंदाज में थिरकते हुए आए नजर...
Shubhra Nandy
3 Dec 2020 3:57 PM IST

x
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं
जनता से रिश्ता वेबडेसक| बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 1 दिसंबर को शादी करने के बाद बीते दिन दोनों की रिसेप्शन पार्टी भी थी, जिसमें आदित्य नारायण के परिवार के साथ-साथ भारती सिंह, हर्ष लिम्बाच्या, गोविंदा और उनका परिवार व टीवी के की कलाकार शामिल हुए थे. आदित्य नारायण के रिसेप्शन से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आदित्य नारायण का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.
आदित्य नारायण के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वह रिसेप्शन में सलमान खान और काजोल के गाने 'साजन जी घर आए' पर परफॉर्मेंस दे रहे थे. लेकिन इसी बीच वह अपनी पत्नी श्वेता अग्रवाल का हाथ पकड़कर उन्हें भी डीजे पर खींच लाते हैं. इसके बाद दोनों ही पति-पत्नी झूमकर साथ में डांस करते हैं. वीडियो में श्वेता अग्रवाल रेड गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वहीं, आदित्य नारायण ब्लैक सूट में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों की जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है और फैंस भी उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं.
बता दें कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का इससे पहले एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें दोनों ही रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे. बता दें कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक साथ फिल्म शापित में नजर आ चुके हैं. आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और श्वेता एक दूसरे को करीब 12 सालों से जानते हैं. इसके साथ ही वह दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में भी हैं. आदित्य नारायण के करियर की बात करें तो बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर होने के साथ-साथ वह बतौर होस्ट भी काफी जाने जाते हैं.
Next Story





