मनोरंजन

आदित्य नारायण ने पत्नी की गोद भराई की फोटोज कीं शेयर, व्हाइट गाउन में प्रेग्नेंट Mrs Narayan ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Neha Dani
26 July 2022 2:15 AM GMT
आदित्य नारायण ने पत्नी की गोद भराई की फोटोज कीं शेयर, व्हाइट गाउन में प्रेग्नेंट Mrs Narayan ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप
x
ये आदित्य की बॉलिवुड डेब्यू मूवी थी।

'इंडियन आइडल' के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। आदित्य नारायण की पत्नी और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने हाल ही में फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। वहीं अब श्वेता का बेबी शॉवर हुआ जिसकी तस्वीरें आदित्य ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। दोनों कपल साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। इनकी खुशी देखते ही बन रही है।

बेबी शावर पार्टी के लिए आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने व्हाइट थीम चुना। फोटो के बैकग्राउंड में व्हाइट और पिंक कलर के ढेर सारे बैलून दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने ही व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है।
श्वेता ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर के गाउन में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ने मिनिमल मेकअप और हल्की ज्वेलरी से लुक को पूरा किया है। आदित्य भी व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम में हैंडसम दिख रहे हैं।


तस्वीरों में जहां श्वेता सोफे पर बैठ अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं आदित्य श्वेता के बेबी बंप पर हाथ रखे हैं। आदित्य ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- '#BabyShower'। फैंस ने भी इस जोड़े पर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा है- 'भगवान आपको बुरी नजर से बचाएं।'
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने सोमवार को ही ये गुडन्यूज फैंस को दी थी। आदित्य ने श्वेता के साथ तस्वीर शेयर की जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था-'श्वेता और मैं जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।'
आदित्य और श्वेता की शादी 1 दिसंबर 2020 को हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पिछले कई सालों से डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि उनकी पहली मुलाकात 'शापित' के सेट पर हुई थी। ये आदित्य की बॉलिवुड डेब्यू मूवी थी।

Next Story