मनोरंजन

आदित्य नारायण बिग बॉस 15 का बनने जा रहा है हिस्सा, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हुआ

Admin4
26 July 2021 10:03 PM IST
आदित्य नारायण बिग बॉस 15 का बनने जा रहा है हिस्सा, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हुआ
x
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि आदित्य नारायण बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने जा रहे हैं. हालांकि इंडियन आइडल होस्ट ने सामने आकर स्पष्ट किया कि वो बिग बॉस सीज़न 15 में भाग नहीं ले रहे हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- Bigg Boss 15 Contestant: पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि आदित्य नारायण बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने जा रहे हैं. हालांकि इंडियन आइडल होस्ट ने सामने आकर स्पष्ट किया कि वो बिग बॉस सीज़न 15 में भाग नहीं ले रहे हैं. आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी में बिग बॉस के शो को लेकर कहा कि, 'उन्हें गेस्ट के रूप में शो में आने या इसे होस्ट करने में खुशी होगी, लेकिन एक कंटेस्टेंट के रूप में इसमें भाग लेने की उनकी कोई इच्छा नहीं है.' हालांकि उन्होंने चैनल और कटेस्टेंट को शुभकामनाएं भी दीं.'

आदित्य ने अपनी पोस्ट पर ये भी लिखा था कि, 'अटकलों के विपरीत मैं बिगबॉस के आने वाले सीजन या किसी भी सीजन में कंटेस्टेंट नहीं बनने जा रहा हूं. हमेशा गेस्ट फीचर के लिए खुश हूं. किसी दिन इसे होस्ट करना मैं बहुत पसंद करूंगा. लेकिन मेरे पास न तो समय है न ही भाग लेने की इच्छा है. लेकिन मेरी तरफ से कर्लस की पूरी टीम को हर साल एक शानदार शो के लिए बहुत शुभकामनाएं. मुझे यकीन है कि ये साल भी उतना ही शानदार होगा. जैसा हमेशा जाता है.'
आदित्य की तरह पिछले महीने एक्ट्रेस भूमिका चावला ने बिग बॉस में अपनी भागीदारी के बारे में अफवाहों को फैलने पर रोक लगाई थी. उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को ये जानकारी दी थी कि वो बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा नहीं हैं. भूमिका ने अपनी पोस्ट में कहा, 'ये सच नहीं है कि मुझे बिग बॉस सीजन 15 में देखा जाएगा. मुझे सीजन 1, 2, 3 और बाद में फिर से शो ऑफर किया गया, लेकिन मैंने इनकार कर दिया था. मुझे इस बार प्रस्ताव नहीं दिया गया है और मैं अभी भी इसे नहीं करूंगी.'


Next Story