मनोरंजन

आदित्य ने सारा के साथ किया रैम्प वॉक तो फैंस को आई अनन्या की याद, शहनाज ने भाई को गिफ्ट की मर्सिडीज

SANTOSI TANDI
1 Aug 2023 7:17 AM GMT
आदित्य ने सारा के साथ किया रैम्प वॉक तो फैंस को आई अनन्या की याद, शहनाज ने भाई को गिफ्ट की मर्सिडीज
x
गिफ्ट की मर्सिडीज
देश की राजधानी नई दिल्ली में इन दिनों इंडिया कॉउचर वीक 2023 चल रहा है। इस इवेंट में रोजाना कोई न कोई फिल्मी सितारा रैम्प वॉक करते दिख रहा है। सोमवार (31 जुलाई) रात एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस सारा अली खान ने रैम्प वॉक किया। जवां दिलों की धड़कन मानी जाने वाली यह जोड़ी फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए शोस्टॉपर बनी।
सारा और आदित्य की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वे दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए रैम्प पर चलते दिखे। दोनों एथनिक लुक में बेहद सुंदर लग रहे हैं। उन्होंने पीच और सिल्वर आउटफिट में ट्विनिंग की है। सारा ने पीच व सिल्वर लहंगा के साथ मैचिंग ब्लाउज और केप पहनी। आदित्य शेरवानी और पैंट में नजर आए। हालांकि कई फैंस को सारा और आदित्य की जोड़ी नहीं जमी।
इसकी वजह ये है कि आजकल आदित्य एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में फैंस का मानना था कि रैम्प वॉक में भी यही जोड़ी होना चाहिए थी। आपको बता दें कि आदित्य और सारा जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में साथ नजर आएंगे। फिल्म मार्च 2024 में रिलीज होगी।
शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी
एक्ट्रेस शहनाज गिल 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ नजर आई थीं। अब शहनाज ने अपने भाई शहबाज बदेशा को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। शहनाज ने शहबाज को एक लग्जरी कार दी है। शहबाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी नई कार की डिलीवरी के दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं। शहबाज ने कैप्शन में लिखा, 'नई कार के लिए धन्यवाद बहन शहनाज गिल।' उन्होंने यह पोस्ट शहनाज को भी टैग की है।
जानकारी के अनुसार शहनाज ने शहबाज को ब्रैंड न्यू मर्सिडीज कार तोहफे में दी है। यह ब्लैक बीस्ट काफी महंगी है। इसकी कीमत लगभग 74.95 लाख से 88.96 लाख रुपए के बीच में बताई जा रही है। शहबाज हमेशा शहनाज के साथ ताकत बनकर खड़े रहते हैं। भाई-बहन के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग है। शहनाज ने हाल ही में मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में होने का अनुमान है।
Next Story