
x
Mumbai मुंबई। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे कलाकार और फिल्मकार हैं, जिन्होंने मुश्किल हालात के बावजूद अपने सपनों को पूरा किया। ऐसे ही एक फिल्मकार हैं आदित्य धर, जिनका नाम आज हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशकों में लिया जाता है। इन दिनों उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आदित्य धर को बचपन से ही डिस्लेक्सिया की समस्या थी, जिसमें पढ़ने-लिखने और शब्दों को समझने में दिक्कत होती है। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई।
आदित्य धर का जन्म 12 मार्च 1983 को एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्हें फिल्मों और कहानियों में काफी दिलचस्पी थी। हालांकि, पढ़ाई के दौरान उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डिस्लेक्सिया की वजह से पढ़ने और लिखने में उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन इस समस्या के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य धर ने फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया, लेकिन इससे पहले उन्होंने रेडियो जॉकी के तौर पर काम किया। बाद में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने फिल्मों के लिए गाने लिखे। उन्होंने 'काबुल एक्सप्रेस', 'डैडी कूल' और 'हाल-ए-दिल' जैसी फिल्मों के लिए लिरिक्स लिखे। इसके साथ-साथ उन्होंने स्क्रीनराइटिंग भी की और प्रियदर्शन की फिल्मों 'तेज' और 'आक्रोश' में लेखक के रूप में काम किया। कई सालों तक लेखक और गीतकार के रूप में काम करने के बाद आदित्य धर ने निर्देशन में कदम रखने का फैसला किया।
हालांकि, शुरुआत में उन्हें झटका लगा। निर्देशक के तौर पर साल 2016 में 'रात बाकी' नाम से उन्होंने अपनी पहली फिल्म बनाने की प्लानिंग की। इस फिल्म में फवाद खान और कैटरीना कैफ की प्लानिंग थी, लेकिन उस समय हुए राजनीतिक विवादों के कारण यह फिल्म बनने से पहले ही बंद हो गई। इसके बाद आदित्य धर ने एक नई कहानी पर काम किया और साल 2019 में उनकी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' रिलीज की। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और उन्हें बॉलीवुड में एक मजबूत पहचान दिलाई।
'उरी' की सफलता के बाद आदित्य धर का नाम बड़े फिल्ममेकरों में शामिल होने लगा। उन्हें इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया। हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट्स बजट और अन्य कारणों की वजह से आगे नहीं बढ़ सके। हाल के समय में उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार हैं। इसके पहले पार्ट को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसके निर्देशन की काफी तारीफ हुई थी।
Tagsआदित्य धरधुरंधर 2बॉलीवुड निर्देशकडिस्लेक्सियाउरी: द सर्जिकल स्ट्राइकरणवीर सिंहबॉलीवुड करियरफिल्म निर्देशनहिंदी सिनेमाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





