मनोरंजन

आदित्य चोपड़ा18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर चुके थे

Rounak Dey
21 May 2023 2:09 PM GMT
आदित्य चोपड़ा18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर चुके थे
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा आज यानी 21 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म मेकर्स में होती है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें- आदित्य ने महज 18 साल की उम्र में अपने पिता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के रुप में काम करना शुरू कर दिया था।
अपने पिता से साथ मिलकर आदित्य ने श्रीदेवी, ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'चांदनी' और जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और जूही चावला की फिल्म 'आइना' में काम किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने शाहरुख खान, काजोल स्टारर रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। यह काफी कम लोगों को पता है कि बचपन में आदित्य एपीडी डिसऑर्डर से जूझ रहे थे।
इस डिसऑर्डर के कारण बच्चा ठीक से आवाज नहीं सुन पाता है क्योंकि उसका दिमाग अलग-अलग आवाज की प्रोसेसिंग नहीं कर पाता है। डायरेक्शन के अलावा आदित्य कविताएं भी लिखते हैं। उन्होंने अपनी कुछ कविताओं को अपनी फिल्मों में भी इस्तेमाल किया है। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काजोल का मशहुर डायलॉग 'ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में' आदित्य चोपड़ा ने ही लिखी थी।
इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'जब तक है जान' का फेमस डायलॉग 'तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां' भी आदित्य चोपड़ा की लिखी हुई एक कविता थी। उन्होंने कई न्यू कमर्स को अपने प्रॉडक्शन हाउस के जरिए मौका दिया। उन्होंने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का शर्मा को लॉन्च किया। इसके अलावा आदित्य ने 'बैंड बाजा बारात' में रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा को 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', अर्जुन कपूर को 'इश्कजादे', वाणी कपूर को 'शुद्ध देसी रोमांस' और भूमि पेडनेकर 'दम लगा के हइशा' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका दिया।
Next Story