मनोरंजन
आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने ड्रामा क्वीन को बताया इनसिक्योर, चैट शेयर कर किए खुलासे
Rounak Dey
31 July 2022 11:53 AM IST

x
उनकी जिंदगी में बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी की एंट्री हुई, जिसे वह बेहद प्यार करती हैं।
बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह इन दिनों बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं और अक्सर मीडिया के सामने उसके लिए अपने प्यार का इज़हार करती रहती हैं। पिछले दिनों राखी ने मीडिया के सामने दावा किया था कि आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड रोशीना देलावरी उनको ब्लैकमेल कर रही हैं और उन्हें सुसाइड करने की धमकी तक दे रही हैं। इसी बीच अब रोशीना ने चैट शेयर कर राखी की पोल खोली है।
रोशीना देलावरी का कहना है कि उन्होंने कोई ब्लैकमेल नहीं किया है। आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने राखी की चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्हें इनसिक्योर बताया है। रोशिना देलावरी ने लिखा- 'जो मैं स्क्रीनशॉट शेयर कर रही हूं उससे साफ जाहिर है कि राखी सावंत मुझे कॉल और मैसेज करती हैं, जब भी आदिल मैसूर आते हैं। राखी हमेशा मुझे कॉल करते यही सवाल करती हैं कि क्या आदिल तुम्हारे साथ हैं? क्योंकि मैं खुद मैसूर में रह रही हूं। अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हूं। मैं राखी की इन हरकतों से एकदम परेशान हो गई हूं। राखी ने मेरी नाक में दम करके रख दिया है। अगर राखी इनसिक्योर फील कर रही है तो उसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। मैं यही उम्मीद करती हूं कि उन दोनों के बीच सब ठीक रहे और मैं उनके इस ड्रामा और गेम का हिस्सा न बनूं। मैं एकदम तंग आ गई हूं।'
इसके साथ ही रोशीना ने अपने फोन का स्क्रीन रिकॉर्डर भी शेयर किया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि राखी सावंत ने उनको कितनी बार कॉल किया है और कब-कब कॉल किया है। लेकिन रोशीना ने एक बार भी उनकी कॉल का कोई जवाब नहीं दिया।
बता दें, राखी सावंत पहले रितेश को अपना पति बताती थीं। हालांकि, बिग बॉस 15 में नजर आने के बाद राखी उससे अलग हो गई थी और फिर उनकी जिंदगी में बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी की एंट्री हुई, जिसे वह बेहद प्यार करती हैं।
Next Story





