मनोरंजन

Rakhi Sawant से फेवर मांग रहे थे आदिल खान दुर्रानी, लीक कर दिए प्राइवेट चैट के स्क्रीनशॉट

Tara Tandi
21 Sept 2023 11:20 AM IST
Rakhi Sawant से फेवर मांग रहे थे आदिल खान दुर्रानी, लीक कर दिए प्राइवेट चैट के स्क्रीनशॉट
x
इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। राखी ने बीते साल मैसूर के बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी संग निकाह किया था, हालांकि शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों के झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा, रेप, धोखाधड़ी और उनका न्यूड वीडियो बेचने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए, जिसकी वजह से आदिल को कुछ महीने जेल की हवा खानी पड़ी।
लेकिन जेल से बाहर आते ही आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) ने भी राखी सावंत पर शिकंजा कसा और एक्ट्रेस के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। अब हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल के साथ बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें आदिल उनसे बिग बॉस या फिर लॉकअप जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लेने की बात कर रहे हैं। चैट में आदिल रियलिटी शोज में जाने के लिए बहुत डेस्पीरेट दिखाई दे रहे हैं।
राखी सावंत (Rakhi Sawant) द्वारा शेयर किए इस चैट में देखने को मिल रहा है कि 'मुझे गाने दिला दो, मैं लॉकअप में जाना चाहता हं या फिर बिग बॉस में। मैं कुछ करना चाहता हूं।' इसके जवाब में राखी सावंत लिखती हैं कि 'ओके डियर।' इस चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए राखी सावंत ने कैप्शन में लिखा, "मैं जानती थी कि वह फेम पाने के लिए और बिग बॉस के हाउस में कदम रखने के लिए सबकुछ कर सकता है। उसने मशहूर होने के लिए मेरा इस्तेमाल किया, मैंने इस्लामिक नियमों का पालन किया और अब उसने मुझे धोखा दे दिया।" बता दें कि राखी सावंत अपने कई इंटरव्यू में दावा कर चुकी हैं कि आदिल खान दुर्रानी उनसे कोई प्यार नहीं करते थे बल्कि फेमस होने के लिए आदिल ने उनका इस्तेमाल किया है। ऐसे में राखी ने आदिल संग यह चैट सबूत के तौर पर जनता के सामने पेश की है।
Next Story