मनोरंजन

चार साल के बाद नया म्यूजिक रिकॉर्ड करेंगे आदर्श गौरव, जल्द होगा रिलीज

Rani Sahu
29 July 2023 8:27 AM GMT
चार साल के बाद नया म्यूजिक रिकॉर्ड करेंगे आदर्श गौरव, जल्द होगा रिलीज
x
मुंबई (आईएएनएस)। बाफ्टा-नॉमिनेटेड एक्टर आदर्श गौरव नया म्यूजिक रिकॉर्ड करने के लिए स्टूडियो में वापस जाने के लिए तैयार हैं, जिसे वह इस साल के अंत में रिलीज करेंगे। वह अपने म्यूजिकल टैलेंट के जरिए बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचना चाहते है।
आदर्श ने कहा, "म्यूजिक मेरे जीवन में निरंतर रहा है, लेकिन एक्टिंग एक ऐसी चीज है, जिससे मेरा परिचय रास्ते में हुआ और मैं दोनों को समान रूप से पसंद करता हूं। मैं हमेशा काम करके दोनों में संतुलन बनाना चाहता हूं, जो मेरी और मेरे क्राफ्ट की बात करता है।"
"मैंने आखिरी बार 2019 में सिंगल रिकॉर्ड किया था, और लगभग 4 सालों के बाद अब मैं कुछ नए म्यूजिक रिकॉर्ड करने के लिए वापस जाने के लिए तैयार हूं। यह भावपूर्ण, स्वर से प्रेरित होंगे, मेरा झुकाव स्वाभाविक रूप से इस ओर है।"
"म्यूजिक, मेरे लिए, मेरी भावनाओं को व्यक्त करने और मेरी रचनात्मकता को दिशा देने का एक तरीका है। मैंने अपनी म्यूजिक जर्नी हिंदुस्तानी म्यूजिक से परिचय के माध्यम से शुरू की और कुछ दिग्गजों के कार्यों से परिचित हुआ, जिनसे मैं आज तक गहराई से प्रेरित हूं।"
एक्टिंग की बात करें तो, आदर्श जल्द ही 'गन्स एंड गुलाब' में दिखाई देंगे, जो एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है, जो मावेरिक्स राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित है।
यह 80 के दशक के अपराध और हिंसा की दुनिया पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव, गुलशन देवैया, दुलकर सलमान और टीजे भानु भी अहम भूमिका निभाएंगे।
आदर्श सिद्धांत चतुवेर्दी और अनन्या पांडे अभिनीत 'खो गए हम कहां' में भी नजर आएंगे।
Next Story