मनोरंजन

फनी पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में आई अदा शर्मा, PHOTO में दिखा अजीबो-गरीब फैशन

Triveni
26 Jun 2021 11:28 AM IST
फनी पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में आई अदा शर्मा, PHOTO में दिखा अजीबो-गरीब फैशन
x
साउथ और हिंदी फिल्मों (Hindi Film) की एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) का नाम उन सितारों में गिना जाता है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | साउथ और हिंदी फिल्मों (Hindi Film) की एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) का नाम उन सितारों में गिना जाता है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने कूल और फनी पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. अदा अक्सर अपने फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं.



फनी अंदाज के चक्कर में कई बार अदा अजीबो-गरीब फैशन सेंस और पोस्ट भी डाल देती हैं. हाल ही में उनकी कुछ पिक्स वायरल हो रही हैं. इसमें एक तो उनकी अजीब फोटो और उसके साथ पूछा एक सवाल फैंस की समझ से परे दिखाई दे रहा है.

कई यूजर्स ने इसका जवाब भी दिया है और अब सभी पूछ रहे हैं कि उनका आन्सर सही है या नहीं. लेकिन कई लोगों का दिमाग धूमा हुआ है वो अदा के लिए लिख रहे हैं कि क्या हुआ आपको? हालांकि एक्ट्रेस अदा को लोगों की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

अदा कहीं भी नजर आती हैं, स्पॉट हो जाती हैं. हाल ही में वो अपने मास्क के लिए काफी मशहूर हो गई थीं. अदा जिस तरह के मास्क पहनती हैं, वो एकदम अलग हैं और चर्चा में आ जाते हैं.
अदा शर्मा ने साल 2014 में फिल्म हार्ट अटैक से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया था. इसके बाद वो अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म सन ऑफ सत्यामूर्ति में नजर आई थीं. हिंदी फिल्म की बात करें तो 1920 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अदा ने कमांडो जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.
इन पिक्स पर भी कई फैंस पूछ रहे थे कि क्या कहना और दिखाना चाह रही हैं आप, समझ नहीं आया.
चाहे जो भी हो सोशल मीडिया पर अदा शर्मा के लाखों फैन्स हैं, जो उनके हर लुक को खासा प्यार देते हैं. कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में वो तहलका मचाती रहती हैं.
अदा शर्मा के इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके हर पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट आते हैं. चाहे वो तारीफ हो या ट्रोलिंग.


Next Story