मनोरंजन

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र, कहा- 'दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा'

jantaserishta.com
29 March 2024 11:58 AM IST
एक्ट्रेस अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र, कहा- दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा
x
मुंबई: एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा है। अदा ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, "वर्कआउट हमेशा मजेदार होना चाहिए और दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा रहता है।"
31 वर्षीय एक्ट्रेस ने हाल ही में हाथियों को नहलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ''यह होली के बाद वाला वर्कआउट है।'' एक्ट्रेस ने कहा, ''हाथी मेरे दोस्त हैं और उन्हें नहलाना पूरे शरीर का वर्कआउट है, जिसमें एक घंटा लगता है। इससे कंधों से लेकर बाइसेप्स, ग्लूट्स और टांगों तक सभी की कसरत होती है।''
अदा ने कहा कि वर्कआउट के अलावा डाइट भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ''यह वर्कआउट पूरी तरह से क्रंचेज और लेग रेज और वेट लिफ्टिंग के बराबर है। फिटनेस में डाइट अहम भूमिका निभाती है। मैं भी अपने दोस्त हाथियों की तरह शुद्ध शाकाहारी हूं।'' वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा को अब से पहले 'सनफ्लावर सीजन 2' और 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में देखा गया था। वह जल्द ही 'द गेम ऑफ गिरगिट' में नजर आएंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story