मनोरंजन

अदा खान आइसक्रीम खाते समय हुई हादसे की शिकार, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

Gulabi
25 April 2021 7:00 PM IST
अदा खान आइसक्रीम खाते समय हुई हादसे की शिकार, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी
x
अदा खान आइसक्रीम खाते हुए

एकता कपूर के शो 'नागिन' में इच्छाधारी नागिन का रोल प्ले कर फेमस हुई एक्ट्रेस अदा खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह नीचे गिरने से बच जाती हैं। इस वीडियो को खुद अदा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसपर टीवी के कई सितारों ने कॉमेंट कर उनका मजाक उड़ाया है।

वीडियो में अदा ब्लू आउटफिट में दिख रही हैं। आप इसमें देख सकते हैं कि वह कैसे आइसक्रीम खाते हुए सड़क पर चल रही हैं। इसी बीच उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और उनका आइसक्रीम नीचे गिर जाता है। वीडियो में अदा भी नीचे गिरने से बच जाती हैं। वीडियो में अदा का फेस देखकर आपको हंसी लग जाएगी। क्योंकि वह आइसक्रीम इतने चाव से खा रही थीं लेकिन उनका सब मजा बेकार हो जाता है।

क्या आपकी भी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ है?
इस वीडियो को शेयर करते हुए अदा ने कैप्शन में लिखा, '' क्या आपकी भी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ है? अगर हां तो आप कॉमेंट सेक्शन में बताएं ''
'अंगूरी भाभी' उर्फ शुभांगी अत्रे को मिला बिग बॉस 15 और नच बलिए 10 का ऑफर, इन रियलिटी शोज को लेकर बोली ये बड़ी बात

टीवी सितारों ने उड़ाया मजाकगिरने से बाल-बाल बचीं अदा खान
अदा की इस क्यूट वीडियो पर फैंस सहित टीवी के कई सितारों ने कॉमेंट कर अदा का काफी मजाक बनाया है। टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने भी अदा की वीडियो को लाइक कर कॉमेंट में लिखा, 'हाहाहा क्यूट' सृष्टि रोड़े के बाद किश्वर मर्चेंट, नीशा रावल, मिलिंद गडगकर सहित कई सितारों ने लॉफिंग इमोजी शेयर कर कॉमेंट किया है।


Next Story