मनोरंजन

एक्ट्रेस यामी गौतम ने शेयर किया योग सेशन की तस्वीर

Tara Tandi
12 July 2021 1:16 PM GMT
एक्ट्रेस यामी गौतम ने शेयर किया योग सेशन की तस्वीर
x
एक्ट्रेस यामी गौतम ने पिछले महीने फिल्म निर्देशक आदित्य धर से अपने पैतृक गांव में शादी रचाई थी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्ट्रेस यामी गौतम ने पिछले महीने फिल्म निर्देशक आदित्य धर से अपने पैतृक गांव में शादी रचाई थी, जिसको लेकर वो काफी चर्चा में हैं। वो अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो योग करती दिख रही हैं।

फोटो में पिंक कलर की एथलीजर पहने पद्मासन करती दिख रही हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'शांति में' यामी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं और फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म भूत पुलिस का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वो फिल्म के को-स्टार के साथ दिख रही हैं। पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'अब बारी है भूतों के डरने की!'
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने 4 जून को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी के बारें में जानकारी दी थी।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर ने साल 2019 में आई फिल्म उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया था। आदित्य फिल्म निर्देशक के साथ-साथ एक लेखक, लिरिक्स राइटर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखें हैं। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही बेहजाद खंबाटा द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म 'ए थर्सडे' में नजर आने वाली हैं।
ये थ्रिलर फिल्म एक अकल्पनीय दिन 'ए थर्सडे' के बारे में है। इस फिल्म में यामी लीड नैना जयसवाल का ग्रे किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'दसवीं' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो अभिनेता अभिषेक बच्चन और निमरत कौर के साथ दिखाई देंगी।


Next Story