मनोरंजन

एक्ट्रेस यामी गौतम मुश्किल में, ED ने जारी किया समन, होगी पूछताछ

jantaserishta.com
2 July 2021 1:13 PM IST
एक्ट्रेस यामी गौतम मुश्किल में, ED ने जारी किया समन, होगी पूछताछ
x

फाइल फोटो 

>एक्ट्रेस यामी गौतम को ED ने समन जारी किया. FEMA से संबंधित उल्लंघन केस में पूछताछ के लिए अगले हफ्ते बुलाया गया है.

एक्ट्रेस यामी गौतम को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. यामी को FEMA (Foreign Exchange Management Act ) से संबंधित उल्लंघन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जांच मुंबई में ईडी के जोन 2 द्वारा की जा रही है. एक्ट्रेस को ये दूसरा समन जारी किया गया है. यामी को 7 जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया है.
यामी गौतम एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. यामी गौतम एक ब्यूटी प्रोडेक्ट के एड से फेम मिला था. वो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वो उरी, काबिल, सनम रे, गिन्नी वेड्स सनी, विक्की डोनर, बाला, बदलापुर, टोटल सियापा जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके हाथ में कई ऑफर हैं.
वो अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं में दिखेंगी. यामी ने फिल्म में एक सिपाही ज्योति देसवाल की भूमिका निभाई है. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. इसके अलावा वो सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म भूत पुलिस में भी नजर आएंगी. वो A Thursday नाम की फिल्म में भी दिखेंगी.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून को हिमाचल प्रदेश में शादी रचाई है. उन्होंने फिल्म उरी के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी की. उनकी शादी प्राइवेटी सेरेमनी में हुई. शादी के बाद यामी ने कई सारी फोटोज शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. उनका शादी का लुक भी चर्चा में रहा. यामी की शादी सादगीभरे अंदाज में हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story