मनोरंजन

पर्पल साड़ी में खूबसूरती दिखाकर एक्ट्रेस विद्या बालन ने बरपाया फैंस पर कहर, कीमत ने मचाया तहलका

jantaserishta.com
25 Jun 2021 6:40 PM IST
पर्पल साड़ी में खूबसूरती दिखाकर एक्ट्रेस विद्या बालन ने बरपाया फैंस पर कहर, कीमत ने मचाया तहलका
x

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' रिलीज हुई है. फिल्म को काफी मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है. विद्या बालन लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थीं. इन्होंने ज्यादातर साड़ियां पहनी.

विद्या को पारंपरिक आउटफिट पहनना काफी पसंद है. फिल्म 'शेरनी' की थीम पर आधारित विद्या ने एक पर्पल और लाइट ग्रीन साड़ी पहनी थी. इस पर शेरनी प्रिंट था. लोटस ऐब्स्ट्रैक्ट डिजाइन बना था.
विद्या ने जो यह साड़ी पहनी थी वह तोरानी नामक ब्रैंड द्वारा बनाई गई है. यह नायलॉन और सैटिन कपड़े में थी. साथ ही जरी का बॉर्डर बना था. पूरी साड़ी पर टाइगर प्रिंट था.
इसके साथ एक्ट्रेस ने प्लंज नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया था. साथ ही गोल्ड ईयररिंग्स पहने थे. महरून लिप्स्टिक, स्मोकी आई मेकअप और हल्के मेकअप के साथ विद्या का लुक कम्प्लीट लग रहा था.
इस साड़ी का नाम था 'द रंग रानी गुरीना'. इसकी कीमत एक लाख 45 हजार रुपये है. तोरानी की बेवसाइट पर यह साड़ी मॉडल पहने नजर आ रही हैं.
बता दें कि विद्या बालन के पास अच्छा-खासा साड़ी कलेक्शन है. विद्या बालन ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई चैनल्स को इंटरव्यूज दिए. इनमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की.
विद्या ने कई सारे सवालों के जवाब दिए. विद्या ने बताया कि इटली उनका फेवरेट वेकेशन स्पॉट है. इसके अलावा उन्हें चाय से ज्यादा कॉफी पसंद है. पसंदीदा कलर रेड, पसंदीदा मूवी गोलमाल (1979), फेवरेट टाइम पास किताब पढ़ना है.58 लाख की पाटन पटोला साड़ी में गजब की खूबसूरत लगीं Urvashi Rautela, तीर था जो दिल चीर गया
विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' को लेकर काफी बज बना हुआ है. इस फिल्म में विद्या ने फॉरेस्ट ऑफ‍िसर का रोल प्ले किया है. अमित मसूरकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story