मनोरंजन

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी जान, सुसाइड से मचा कोहराम

jantaserishta.com
16 Oct 2022 1:51 PM IST
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी जान, सुसाइड से मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में लीड रोल निभाया।

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया है. एक्ट्रेस ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर पिछले 1 साल से इंदौर में रह रही थीं. एक्ट्रेस के आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंचीं और एक्ट्रेस के शव को बरामद किया. पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है.
जानकारी के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की वजह तलाश रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. सुसाइड नोट से एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की क्या जानकारी मिलती है, ये जल्द पता चल जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story