मनोरंजन

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मामला, अब सामने आई ये बात

jantaserishta.com
16 Oct 2022 2:56 PM IST
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर मामला, अब सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को किया बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया है. एफएसएल की टीम ने इसे कब्जे में ले लिया है. शुरुआती तौर पर सुसाइड की वजह को माना जा रहा है. लेकिन जांच होने के बाद ही पुलिस इसकी पुष्टि करेगी. माना जा रहा है कि फंदे से लटककर जान देने वाली एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही सुसाइड के संकेत दे दिए थे. 6 दिन पहले ही वैशाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीलिंग फैन को दिखाते हुए एक रील शेयर की थी.
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने रील शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा था, ''जिसका बंदा/बंदी न हो, वो पंखा घुमाए.'' वहीं, एक्ट्रेस के फॉलोअर्स भी उनकी इस पोस्ट को मस्ती-मजाक समझते हुए फनी कमेंट्स कर रहे थे. एक यूजर ने लिखा भी कि ''इतना हाई लेवल वाला टाइम पास...''
इंदौर की तेजाजी नगर थाना पुलिस ने बताया है कि साईं बाग कॉलोनी स्थित अपने घर में वैशाली ठक्कर ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी. 7 साल से मायानगरी मुंबई में रहने के बाद वैशाली पिछले एक साल से इंदौर में ही आकर रहने लगी थीं.
वैशाली ठक्कर की पढ़ाई-लिखाई इंदौर के ही स्कूल कॉलेज में हुई है, जबकि उनका परिवार मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर का रहने वाला है. उन्होंने इंदौर के ही ईएमआरसी (Educational Multimedia Research Center) से पढ़कर एंकरिंग के क्षेत्र में हाथ आजमाया था. उसके बाद मुंबई का रुख किया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा.
मनमोहिनी, सुपर सिस्टर्स, विष और अमृत जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में काम कर चुकी वैशाली ठक्कर ने इसी साल अप्रैल में मिस्टर अफ्रीका डॉ. अभिनंदन सिंह से सगाई भी की थी. वैशाली ठक्कर और अभिनंदन सिंह एक दुसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. साल 2017 में वैशाली ने इस रिश्ते का खुलासा किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story