मनोरंजन

पिंक सूट में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉस लेडी लुक मे आई नजर, बिखेरे हुस्न के जलवे

Rounak Dey
18 Jun 2022 11:11 AM IST
पिंक सूट में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉस लेडी लुक मे आई नजर, बिखेरे हुस्न के जलवे
x
फैंस ने जमकर कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा – यू अरे फायर , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – बॉस लेडी । फैंस के साथ कई बड़े बड़े सेलेब्स ने भी कमैंट्स किए हैं।

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों खूब लाइमलाइट में छाई हुई है। उर्वशी रौतेला हमेशा से अपने फैशन सेंस के कारण चर्चे में रहती हैं। उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस अंदाज से करोड़ों लोगों का दिल जीता हैं। आज वह उस मुकाम पर हैं, जहां फैंस उनकी एक झलक पाने के दीवाने रहते हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। अब उर्वशी ने फिर अपने हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। पिंक सूट में एक्ट्रेस बॉस लेडी लुक मे नजर आई है। अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं।



उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्हें पिंक सूट पैंट में देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इयररिंग्स भी कैरी किए हैं। उर्वशी ने पिंक कलर की हाई हील्स भी पहनी है। लुक की बात करें तो, उर्वशी ने ग्लौसी मेकअप किया है और पोनीटेल बनाई है। उर्वशी रौतेला ग्लैम लुक में बेहद हॉट लग रही हैं।
उर्वशी रौतेला ने कई अलग-अलग पोज दिए हैं। उर्वशी रौतेला की ये तस्वीरें इवेंट की है। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आई हैं। उनके इस लुक से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया हैं। फैंस इस पोस्ट को खूब प्यार दे रहे हैं। कुछ ही घंटों में लाखों लाइक आ चुकी हैं। फैंस ने जमकर कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा – यू अरे फायर , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – बॉस लेडी । फैंस के साथ कई बड़े बड़े सेलेब्स ने भी कमैंट्स किए हैं।



Next Story