मनोरंजन
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने खाया बनारसी पान, तरह-तरह के मुँह बनती आई नजर...देखें वायरल VIDEO
Shubhra Nandy
7 Dec 2020 10:31 AM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेसक| बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस अंदाज यूं तो सबको दीवाना बना देता है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बनारसी पान खाती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात यह है कि वह पान खाते-खाते तरह-तरह के मुंह भी बना रही हैं, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं.
वीडियो में उर्वशी रौतेला अमिताभ बच्चन का सुपरहिट सॉन्ग "खाइके पान बनारस वाला" भी गाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, "बनारसी पान स्पेशल, खाओगे जी." एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वर्कफ्रंट कि बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही तेलगु फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आएंगी. बता दें कि उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके बाद वे 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आई थीं. उर्वशी रौतेला ने 'हेट स्टोरी 4' से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ था. इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं. उर्वशी रौतेला 2014 में हनी सिंह के सॉन्ग 'लव डोज' में नजर आई थीं, जिसने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई.
Next Story





