मनोरंजन

बदन ढकने के लिए एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने किया बेहद छोटे कपड़े का इस्तेमाल, नई तस्वीरों ने मचाया भूचाल

jantaserishta.com
9 Jan 2022 1:15 PM IST
बदन ढकने के लिए एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने किया बेहद छोटे कपड़े का इस्तेमाल, नई तस्वीरों ने मचाया भूचाल
x

नई दिल्ली: बिग बॉस OTT फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा इन दिनों अपने आउटफिट के लिए चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्फी जावेद आए दिन तंग कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर कर देती हैं। इसके अलावा पब्लिक में भी वह कई बार अतरंगी कपड़ों में नजर आ जाती हैं जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। हालांकि उर्फी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह साफतौर पर कह चुकी हैं कि ये उनकी चॉइज है।

फिर तंग कपड़ों में नजर आईं उर्फी
इसी क्रम में उर्फी जावेद ने रविवार को अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह बेहद छोटे कपड़ों में नजर आ रही हैं। उर्फी ने ब्लैक कलर की स्कर्ट और बहुत छोटी टॉप पहनी है। खुले बालों में नजर आ रहीं उर्फी जावेद की इन तस्वीरों के चलते एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया गया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर लताड़ लगाई है।
कमेंट बॉक्स में जमकर हुईं ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, 'आप अपने कपड़े माचिस की डिब्बी में रखती हैं ना?' वहीं एक शख्स ने हंसते हुए इमोजी बनाकर लिखा, 'ये अपने आप में एक अलग ही सीन बनाए रहती है।' तमाम लोगों ने हंसने वाले इमोजी बनाकर उर्फी जावेद के मजे लिए हैं तो एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सिर्फ टेप लगाकर भी काम चला सकती थीं मैम।'
बिग बॉस OTT से मिली थी पॉपुलैरिटी
बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस OTT में नजर आई थीं। इसके बाद से ही वह लगातार इस तरह के अतरंगी कपड़ों में पब्लिक में या फिर सोशल मीडिया पर नजर आती रही हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए कई बार ट्रोल किया गया है लेकिन इस बारे में उर्फी का साफ कहना है कि वह अटेंशन पाने के लिए ऐसा नहीं करती हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story