मनोरंजन

छलनी सा कपड़ा पहनकर एयरपोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद, कातिलाना अंदाज देखते रह गए लोग

jantaserishta.com
22 Nov 2021 5:13 PM IST
छलनी सा कपड़ा पहनकर एयरपोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद, कातिलाना अंदाज देखते रह गए लोग
x

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद आए दिन नए लुक में नजर आती हैं. उर्फी को अपनी फैशन स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है. लेकिन उनकी पहचान अच्छे नहीं बल्कि अजीब फैशन सेंस की वजह से है. रोज अपने लुक्स को लेकर ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद अब किम कर्दाशियां बनने के सपने देख रही हैं.

उर्फी जावेद आए दिन मुंबई एयरपोर्ट पर दिखती हैं. वो कहां ट्रेवल कर रही हैं इस बात की जानकारी कभी किसी को नहीं होती. लेकिन उनके आउटफिट पर जरूर पैपराजी की नजर पड़ जाती है. अब उर्फी, किम कर्दाशियां के जैसा आउटफिट पहन एयरपोर्ट पहुंच गई हैं.
उर्फी जावेद को मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में देखा गया. इस आउटफिट में एक हाई वेस्ट ब्लैक पैंट के साथ उन्होंने शीयर टॉप पहना था. इस टॉप से कुछ भी ढका हुआ बोलना मुश्किल बात है.
उर्फी को अपना यह लुक इतना पसंद आया कि वह इसे पैपराजी के साथ खूब फ्लॉन्ट कर रही थीं. उन्होंने पैपराजी के सामने ढेरों पोज किए. उनसे बातचीत की और ढेरों वीडियो भी बनवाए. अब उर्फी की सभी फोटो और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं.
फैंस को उनका लुक पसंद आए ना आए लेकिन ट्रोल्स के मजे जरूर आ गए हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो पर कई यूजर्स ने उर्फी के इस आउटफिट की खिल्ली उड़ाई है. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, 'इस ड्रेस का नाम बताओ कोई.'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कौन है? 'ये भी क्यों पहना है?' 'कौन इन लोगों को प्रमोट करता है मुझे समझ नहीं आता.'
इससे पहले उर्फी जावेद ने किम कर्दाशियां की छोटी बहन और फेमस मॉडल केंडल जेनर को कॉपी किया था. उन्होंने केंडल की ड्रेस के जैसी सेम ब्लैक कटआउट ड्रेस को पहना था. इसके बाद भी उर्फी को ट्रोल किया गए था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story